{"_id":"6457a68fbb1ed172d005c4c3","slug":"republic-day-2024-women-empowerment-will-be-seen-in-parade-only-womens-will-participate-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक, केवल महिलाओं की होगी भागीदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Republic Day: 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक, केवल महिलाओं की होगी भागीदारी
Sun, 07 May 2023 06:54 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 07 May 2023 06:54 PM IST
सार
सरकार के सूत्रों ने कहा कि सेना और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत इस फैसले से सशस्त्र बलों और सरकारी विभागों को अवगत करा दिया गया है और इसको लागू करने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार अगले गणतंत्र दिवस परेड को खास बनाने की तैयारी में है। इस परेड में केवल महिलाएं ही परेड करती नजर आएंगी। कर्तव्य पथ पर परेड, मार्चिंग दस्ते, झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक, व्यापक विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सरकार के सूत्रों ने कहा कि सेना और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत इस फैसले से सशस्त्र बलों और सरकारी विभागों को अवगत करा दिया गया है और इसको लागू करने पर काम किया जा रहा है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, यह फैसला लिया गया है कि गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में टुकड़ियों, झांकी और प्रदर्शन आदि में केवल महिलाओं की भागीदारी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय, संस्कृति और शहरी विकास मंत्रालयों को योजना के बारे में सूचित कर दिया गया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि उन्हें पत्र मिला है और वे चर्चा कर रहे हैं कि इसे कैसे लागू किया जाए।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और उपलब्धियों का प्रदर्शन है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं और कई लोग टेलीविजन पर देखते हैं। इस दिन देश के स्वाधीनता सेनानियों का सम्मान किया जाता है। हाल के वर्षों में परेड ने सशस्त्र बलों और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और नेतृत्व के लिए कई मील के पत्थर देखे हैं।
रक्षा बल और अर्धसैनिक इकाइयां महिलाओं को टुकड़ी कमांडरों और उप कमांडरों के रूप में चुन रही हैं। 2015 में, पहली बार तीनों सेवाओं में से प्रत्येक से एक महिला टुकड़ी ने परेड में मार्च किया।
2019 में कैप्टन शिखा सुरभि सेना की डेयरडेविल्स टीम के हिस्से के रूप में बाइक स्टंट करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। अगले साल कैप्टन तानिया शेरगिल एक पुरुष दल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। 2021 में फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत परेड में भाग लेने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन