{"_id":"600bfc9c8ebc3e3337598cb7","slug":"republic-day-2021-parade-to-end-at-national-stadium-and-not-at-red-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार छोटा सा बदलाव, लाल किले तक नहीं जाएंगे सैन्य बल और झांकियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार छोटा सा बदलाव, लाल किले तक नहीं जाएंगे सैन्य बल और झांकियां
Sat, 23 Jan 2021 04:08 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
मेजर
- फोटो : ANI
कोरोना महामारी के कारण इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में कुछ अहम बदलाव किए जा रहे हैं। मेजर जनरल आलोक काकर के अनुसार इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथियों और दर्शकों की संख्या भी कम रहेगी। जहां हर साल रिपब्लिक डे परेड देखने 1.15 लाख लोग मौजूद रहते थे, वहीं इस बार यह संख्या 25 हजार लोगों तक ही सीमित होगी।
विज्ञापन
शारीरिक दूरी और मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य होगा। परेड का रूट छोटा होगा। पहले परेड की लंबाई 8.2 किलोमीटर होती थी, जो विजय चौक से लाल किले तक जाती थी। लेकिन इस बार विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक यह 3.3 किलोमीटर ही लंबी होगी। वहीं 15 वर्ष से कम आयु के बच्चे को परेड में भाग लेने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही दिव्यांग बच्चे को भी इजाजत नहीं दी गई है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले दस्ते भी छोटे होंगे। अब तक हर दस्ते में 144 लोग होते थे, लेकिन इस बार 96 लोग ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rafale jet will feature for the first time in the fly-past by the Indian Air Force. The finale, the 'Vertical Charlie' manoeuver, will be done by Rafale aircraft this time: Major General Alok Kacker https://t.co/mMC9XZqQlV
— ANI (@ANI) January 23, 2021