{"_id":"600eccfa8ebc3e328f3aedc7","slug":"republic-day-2021-itbp-deputy-commandant-luthra-and-assistant-commandant-anurag-kumar-singh-awarded-gallantry-medal-totaling-17-bravehearts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2021: आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट लूथरा व सहायक कमांडेंट अनुराग कुमार सिंह को वीरता पदक, कुल 17 जांबाज सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Republic Day 2021: आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट लूथरा व सहायक कमांडेंट अनुराग कुमार सिंह को वीरता पदक, कुल 17 जांबाज सम्मानित
Mon, 25 Jan 2021 07:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) jawans
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 17 जवानों को विभिन्न श्रेणियों के पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया। दो अधिकारियों को उनकी बहादुरी के लिए पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया, जबकि तीन को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 12 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार लूथरा को जुलाई, 2019 में लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ गतिरोध को रोकने के लिए साहस और सूझबूझ का परिचय देने के लिए पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं, सहायक कमांडेंट अनुराग कुमार सिंह को 2017 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियान चलाने के लिए दूसरी बार वीरता पदक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
पदक पाने वाले अन्य अधिकारियों में महानिरीक्षक (आईजी) दीपम सेठ को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया और उप महानिरीक्षक सुधाकर नटराजन को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सेठ, 2019 के मध्य से लद्दाख में स्थित आईटीबीपी के उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती मोर्चे का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन