{"_id":"5c4c09ddbdec22737361b39b","slug":"republic-day-2019-south-african-president-cyril-ramaphosa-witness-the-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस 2019: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा बने परेड के साक्षी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस 2019: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा बने परेड के साक्षी
Sat, 26 Jan 2019 12:48 PM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अर्पना दुबे
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी- साइरिल रामफोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा देश के 70वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड के साक्षी बने। रामफोसा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ राजपथ पर परेड का आनंद लिया।
विज्ञापन
नेल्सन मंडेला के बाद भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले वह दूसरे दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति है। पिछले साल 10 आसियान देशों के नेताओं ने गणतंत्र दिवस परेड देखी थी। 2017 में अबु धाबी के वली अहद शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और 2016 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
वहीं 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और 2014 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे समारोह के मुख्य अतिथि थे। 2013 में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक यहां पहुंचे थे। नेल्सन मंडेला 1995 में गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने भारत आए थे।
विज्ञापन