फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report: Ultra-processed food is harmful consumption is increasing in cities as well as rural areas

Report: अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड नुकसानदेह, शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही खपत

Sat, 11 Nov 2023 05:53 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 05:53 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के विश्लेषण के अनुसार कुल मिलाकर हमारी वर्तमान कृषि खाद्य प्रणालियां प्रति वर्ष कम से कम 10 ट्रिलियन डालर के बराबर छिपी हुई लागत लगाती हैं।

विज्ञापन
Report: Ultra-processed food is harmful consumption is increasing in cities as well as rural areas
अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ - फोटो : pexels

विस्तार

अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ सेहत के लिए नुकसानदायक होने के बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसकी 7 ट्रिलियन डॉलर (7 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की भागीदारी है। इसके लगातार सेवन से मोटापा, कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां का जोखिम बढ़ रहा है। द स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के 2023 संस्करण की ताजी रिपोर्ट में इसके शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते चलन पर चिंता जताई गई है। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के विश्लेषण के अनुसार कुल मिलाकर हमारी वर्तमान कृषि खाद्य प्रणालियां प्रति वर्ष कम से कम 10 ट्रिलियन डालर के बराबर छिपी हुई लागत लगाती हैं। यह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 10 प्रतिशत है। यदि उत्पादन लागत को समग्र कारोबार में शामिल कर लिया जाए तो यह  कारोबार दुनिया के 154 देशों में फल-फूल रहा है और दुनिया की अर्थव्यवस्था में 7 ट्रिलियन डॉलर का भागीदार है।
विज्ञापन


अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि यह अफ्रीका सहित दुनिया के लगभग सभी महाद्वीपों में भी तेजी से फैल रहा है। इनका उपयोग निम्न, मध्यम और उच्च आय श्रेणियां के परे जा चुका है। 316 पन्नों की व्यापक रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2030 में लगभग 60 करोड़ लोग लंबे समय तक अल्पपोषित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड
कैलोरी से भरपूर अल्ट्रा प्रोसेस्ड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में फाइबर की मात्रा कम और चीनी की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है। ऐसी चीजों को खाने से पेट तो भर जाता है, लेकिन वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को कॉस्मेटिक फूड्स के नाम से भी जाना जाता है। ये फ्रीजिंग, फर्मेंटेशन, कैनिंग, कुकिंग और ड्राइंग की प्रक्रिया से गुजरते हैं। इसमें खाने के नेचुरल तत्व हटा कर उसे कृत्रिम तत्वों में बदल दिया जाता है, जिससे इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।


सेहत के लिए हानिकारक
कॉस्मेटिक फूड्स से मोटापा बढ़ता है। पेट का कैंसर बढ़ने के साथ ही कोलन कैंसर का भी जोखिम रहता है। कार्डियो वैस्कुलर हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का भी खतरा बढ़ता है। प्रोसेस्ड फूड्स में केक, पेस्ट्री, नूडल्स, कैंडी, चिप्स, रेडी टू ईट खाना जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, पैकेज्ड सूप, चिकन नगेट्स, हॉटडॉग, फ्राइज और बहुत कुछ खाद्य पदार्थ हैं जो अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड श्रेणी में आते हैं।

बचने की सलाह
एएफओ के महानिदेशक क्यू डोंगयु कहते हैं कि सरकार को सेहत के लिए नुकसानदायक खाद्य पदार्थों को हतोत्साहित कर इनका उचित विकल्प तलाशना चाहिए। 
वास्तविक लागत लेखांकन के माध्यम से कृषि खाद्य प्रणालियों की छिपी या सही लागतों के अधिक नियमित और विस्तृत विश्लेषण किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed