फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report on issues related to EY staffer demise in 10 days: Mansukh Mandaviya

EY India Row: महिला सीए की मौत मामले में सरकार सख्त, श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 10 दिनों में मांगी रिपोर्ट

Mon, 23 Sep 2024 03:42 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 03:42 PM IST
सार

EY India Row: श्रम और रोजगार मंत्रालय अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत के कुछ दिनों बाद कथित असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण की जांच कर रहा है। जो EY ग्लोबल की सदस्य फर्म एसआर बटलीबोई के साथ काम करती थीं।

विज्ञापन
Report on issues related to EY staffer demise in 10 days: Mansukh Mandaviya
महिला सीए की मौत मामले में सरकार सख्त - फोटो : ANI

विस्तार

ईवाई इंडिया की कर्मचारी अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत की मौत के मामले में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि कथित असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण की जांच चल रही है और 10 दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी- मांडविया
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमने पहले ही अपने राज्य के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। हम (इस मुद्दे पर) रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच चल रही है और अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमें संस्थान की गलती को नहीं छोड़ना है। रिपोर्ट एक हफ्ते या दस दिन में उपलब्ध होनी चाहिए। बता दें कि 26 वर्षीय अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थीं, जिनकी मृत्यु कथित तौर पर फर्म में अत्यधिक काम के दबाव के कारण हुई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने जताया दुख
वहीं इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि- अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की दुखद मृत्यु से बहुत दुखी हूं। असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण के आरोपों की गहन जांच चल रही है। हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और श्रम मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर शिकायत को उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवाई ने सीए की मौत पर जताया दुख
इस मामले में  पिछले सप्ताह, EY ने एक बयान जारी कर कहा, हम जुलाई 2024 में अन्ना सेबेस्टियन के दुखद और असामयिक निधन से बहुत दुखी हैं। मृत्यु के बाद से, EY परिवार के संपर्क में है, उनकी मदद कर रहा है, लेकिन अब उनके परिवार ने कंपनी को अत्यधिक कार्यभार के बारे में शिकायत करते हुए पत्र लिखने का फैसला किया है।


ईवाई ने बयान में कहा, अन्ना पुणे में ईवाई ग्लोबल की सदस्य फर्म एसआर बटलीबोई की ऑडिट टीम का हिस्सा थीं, जो चार महीने की संक्षिप्त अवधि के लिए थीं और 18 मार्च 2024 को फर्म में शामिल हुईं। उनके होनहार करियर का इस दुखद तरीके से खत्म हो जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इसमें यह भी कहा गया है कि हालांकि कोई भी उपाय परिवार द्वारा अनुभव किए गए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है, लेकिन फर्म ने सभी सहायता प्रदान की है और ऐसा करना जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed