फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report: Glacial lakes are melting rapidly, with water levels increasing by 27% in 14 years

Report: तेजी से पिघल रहीं हिमनद झीलें, 14 वर्षों में 27% बढ़ा जल फैलाव; कई राज्यों की झीलों के हालत भी बदले

Sat, 18 Oct 2025 06:23 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 18 Oct 2025 06:23 AM IST
सार

रिपोर्ट में कुल 100 हिमनद झीलों का विश्लेषण किया गया था, जो लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में फैली हैं। इनमें से 58 झीलों में जल क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई। आगे के विश्लेषण के लिए सिर्फ 55 हिमनद झीलों पर विचार किया गया था।

विज्ञापन
Report: Glacial lakes are melting rapidly, with water levels increasing by 27% in 14 years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में हिमनद झीलों का क्षेत्रफल 2011 से जुलाई 2025 के बीच 14 वर्षों में 27 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। सेंट्रल वॉटर कमीशन की जुलाई 2025 की रिपोर्ट 'मंथली मॉनिटरिंग रिपोर्ट ऑफ ग्लेशियल लेक्स एंड वॉटर बॉडीज इन द हिमालयन रीजन' में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताविक, भारत में स्थित 55 हिमनद झीलों का जल फैलाव क्षेत्र 2011 के 1,952 हेक्टेयर के मुकाबले जुलाई 2025 में बढ़कर 2,496 हेक्टेयर हो गया है। यानी इन झीलों के क्षेत्रफल में 27.87 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कुल 100 हिमनद झीलों का विश्लेषण किया गया था, जो लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में फैली हैं। इनमें से 58 झीलों में जल क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई। आगे के विश्लेषण के लिए सिर्फ 55 हिमनद झीलों पर विचार किया गया था। बाकी झीलों में 40 सुप्राग्लेशियल डेब्रिस कवर झीलें शामिल थीं। इनकी कोई इन्वेंट्री डिटेल्स नहीं हैं।
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी ने जिन झीलों की लगातार निगरानी की है, उनमें लद्दाख की 8, जम्मू कश्मीर की 7, हिमाचल प्रदेश की 5, उत्तराखंड की 6, सिक्किम की 28 और अरुणाचल प्रदेश की 4 झीलें शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे हिमालयी क्षेत्र में हिमनद झीलों और जल निकायों का कुल क्षेत्रफल 2011 में 5,29,116 हेक्टेयर था, जो 2025 में 5,61,014 हेक्टेयर हो गया। यानी इसमें 6.03 फीसदी की कुल वृद्धि हुई है। (सीडब्ल्यूसी ने इस निगरानी के लिए सेंटिनल 1 और सेंटिनल 2 सैटेलाइट की तस्वीरों का उपयोग किया। इन तस्वीरों को गूगल अर्थ इंजन प्लेटफॉर्म के जरिये प्रोसेस किया गया। झीलों को जल फैलाव के आधार पर 40 प्रतिशत से अधिक, 40 प्रतिशत तक, कोई बदलाव नहीं, कमी, या वादल और बर्फ से ढकी स्थिति जैसी श्रेणियों में वांटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए डाटा से और भी खुलासे
जल शक्ति मंत्रालय के तहत सीडब्ल्यूसी की मॉर्फोलॉजी एंड क्लाइमेट चेंज डायरेक्टरेट ने जुलाई 2025 में कुल 2,843 हिमनद झीलों और जल निकायों की निगरानी की। इनमें 581 झीलें भारत में और 1,360 ट्रांस-बाउंडरी क्षेत्र में हैं, जो इंडस, गंगा और ब्रह्मपुत्र बेसिन को कवर करती हैं। ग्लेशियल लेक एटलस 2023 के तहत शामिल भारतीय झीलों का कुल क्षेत्रफल 2021 के 11,963 हेक्टेयर से बढ़कर 2025 में 12,890 हेक्टेयर हो गया। यानी इसमें 7.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, ट्रांस-बाउंडरी क्षेत्र में यह बढ़ोतरी 5.77 प्रतिशत रही। रिपोर्ट यह भी बताती है कि जुलाई 2025 में भारत की 471 हिमनद झीलों में जल क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed