{"_id":"5cf0d04fbdec22074407ef1f","slug":"replica-of-rafale-erected-on-residence-of-air-chief-marshal-bs-dhanoa-near-congress-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस दफ्तर के बगल में वायुसेना प्रमुख ने तैनात किया 'राफेल'!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस दफ्तर के बगल में वायुसेना प्रमुख ने तैनात किया 'राफेल'!
Fri, 31 May 2019 12:42 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 31 May 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख के आवास के बाहर लगी राफेल की प्रतिकृति
- फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने राफेल डील को बड़ा मुद्दा बनाया। राफेल मुद्दे को लेकर पार्टी सुप्रीम कोर्ट तक गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल को लेकर जमकर हमला किया।
विज्ञापन
वहीं, अब दिल्ली में 24 अकबर रोड पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के आवास के बाहर राफेल विमान की प्रतिकृति लगाई गई है। धनोआ का आवास कांग्रेस मुख्यालय की बगल में है। ये प्रतिकृति इस समय दिल्ली वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।
विज्ञापन
Replica of Rafale jet erected outside Air Chief Marshal BS Dhanoa’s residence in Delhi. His residence is next to Congress Headquarters. pic.twitter.com/Icoo63G2At
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 31, 2019
बता दें कि इसी साल सितंबर में राफेल विमान भारत आने वाला है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चोरी करने का आरोप लगाया था। राफेल को लेकर राहुल ने चौकीदार चोर है का नारा भी दिया था।