{"_id":"5a7f25b64f1c1b1d368b98cc","slug":"renuka-is-unhappy-with-the-tragedy-of-the-controversy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेणुका चौधरी के ठहाका विवाद से दुखी हैं शूर्पणखा की भूमिका निभाने वाली रेनू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेणुका चौधरी के ठहाका विवाद से दुखी हैं शूर्पणखा की भूमिका निभाने वाली रेनू
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
d
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के ठहाका विवाद के चलते इन दिनों रामायण की पात्र शूर्पणखा भी चर्चा में हैं। चर्चित धारावाहिक रामायण में शूर्पणखा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रेनू खानोलकर काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि संसद में रेणुका के ठहाके को जिस तरह शूर्पणखा के किरदार से घसीटा जा रहा है, वह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
रेनू
मायानगरी मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी में रहने वाली रेनू कहती हैं कि धारावाहिक रामायण में यह शूर्पणखा की भूमिका करने से पहले मैंने कई सीरियल व थियेटर में काम किया था। लेकिन, मुझे शूर्पणखा की भूमिका से ही पहचान मिली।
उन्होंने कहा कि उस समय शूर्पणखा के किरदार से मुझे गर्व हुआ था पर आज दुख हो रहा है। मैं कलाकार हूं। मुझे शूर्पणखा की भूमिका से ही पहचान मिली। उन्होंने कहा कि मैं दुखी इसलिए हूं क्योंकि लोग मुझे फोन कर बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने संसद में मेरे द्वारा निभाए गए चरित्र को लेकर हंसी उड़ाई है।