फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Bank Report Foreign Remittance in India reaches 120 billion US dollars in 2023

World Bank: 2023 में भारत को विदेश से रिकॉर्ड 120 अरब डॉलर मिले, पिछले साल के मुकाबले 7.5 फीसदी की वृद्धि

Thu, 27 Jun 2024 02:15 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jun 2024 02:15 AM IST
सार

भारत में 2023 में विदेशों से रिकॉर्ड 120 अरब डॉलर धनराशि भेजी गई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले साढ़े 7 फीसदी ज्यादा है। बुधवार को विश्व बैंक ने जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
World Bank Report Foreign Remittance in India reaches 120 billion US dollars in 2023
money - फोटो : istock

विस्तार

साल 2023 में भारत को विदेशों से रिकॉर्ड 120 अरब डॉलर मिले जो कि इसी दौरान मैक्सिको को मिले 66 अरब डॉलर के मुकाबले करीब दो गुना है। विश्व बैंक ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसी अवधि में चीन को 50, फिलीपीन को 39 और पाकिस्तान को 27 अरब डॉलर हासिल हुए। साल 2021-22 की अवधि में दुनिया में तेज वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद साल 2023 में निम्न और मध्यम आय वाले देशों में विदेशों से आने वाला पैसा 656 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है, भारत में विदेशों से आने वाला पैसा 7.5 फीसदी की दर से बढ़ा। इस दौरान महंगाई में कमी और भारत के दक्ष श्रमिकों के सबसे बड़े केंद्र अमेरिका के श्रम बाजार व अन्य देशों में दक्ष व कम दक्ष श्रमिकों की मांग में मजबूती का फायदा साफ नजर आया। विदेशों में मांग की यही स्थितियां पाकिस्तान की भी मदद कर सकती थीं लेकिन आतंरिक उथल-पुथल और आर्थिक कठिनाइयों के कारण वहां विदेश से पैसे की आवक 12 फीसदी घट गई। 2022 में पाकिस्तान को 30 अरब डॉलर मिले थे जिसमें इस बार 3 अरब की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

विश्व बैंक के अनुसार, भारत को संयुक्त अरब अमीरात के साथ फरवरी, 2023 में हुए समझौते का फायदा मिला जहां से उसे इसे बार 18 फीसदी राशि हासिल हुई है। यूएई इस मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। इसके बाद सउदी अरब, कुवैत, ओमान और कतर का नंबर है जहां से भारत को 11 फीसदी पैसा हासिल हुआ। विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि 2024 में भारत को विदेशों से हासिल होने वाला पैसा 3.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 124 अरब डॉलर रह सकता है। वहीं, 2025 में यह 4 फीसदी बढ़कर 129 अरब डॉलर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed