फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Religious organisations denied Mamata Banerjee allegations Ramakrishna Mission and Bharat Sevashram Sangha

Election: ममता बनर्जी के आरोपों को धार्मिक संगठनों ने नकारा, कहा- हम न तो कभी राजनीति में रहे और न ही रहेंगे

Sun, 19 May 2024 06:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 19 May 2024 06:29 PM IST
सार

बेलूर में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय के एक वरिष्ठ भिक्षु ने कहा कि हम आरोपों से दुखी हैं। हम किसी भी विवाद में फंसना नहीं चाहते। न तो मिशन और न ही हमारे किसी भिक्षु ने किसी विशेष पार्टी को वोट करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Religious organisations denied Mamata Banerjee allegations Ramakrishna Mission and Bharat Sevashram Sangha
ममता बनर्जी। - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल के दो प्रमुख धार्मिक संगठनों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा राजनीति से दूर रहे हैं। हमने कभी किसी भी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट नहीं मांगे हैं। दरअसल, टीएमसी सुप्रीमों और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि रामकृष्ण मिशन के कुछ भिक्षुओं ने आसनसोल में भक्तों से भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए कहा था। वहीं, भारत सेवाश्रम संघ के एक भिक्षु ने टीएमसी एजेंट को बहरामपुर में एक मतदान केंद्र पर बैठने से मना किया था। बनर्जी का आरोप था कि दोनों मठ भाजपा के निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने भी की आरोपों की आलोचना
इन्हीं आरोपों का जिक्र पीएम मोदी ने भी रविवार को पुरुलिया रैली में किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ झूठ फैला रही हैं। यह हद से पार है। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता बनर्जी धार्मिक संगठनों को धमका रही हैं। 

विज्ञापन

हम आरोपों से दुखी हैं: मिशन
रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ दोनों ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वे केवल समाज की सेवा पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बेलूर में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय के एक वरिष्ठ भिक्षु ने कहा कि हम आरोपों से दुखी हैं। हम किसी भी विवाद में फंसना नहीं चाहते। सभी क्षेत्रों से हजारों आगंतुक हमारे परिसर में प्रार्थना करने आते हैं। हम लोगों के बीच धर्म और अध्यात्म के मूल्यों को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। न तो मिशन और न ही हमारे किसी भिक्षु ने किसी विशेष पार्टी को वोट करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ- कभी राजनीति में शामिल नहीं रहे
भारत सेवाश्रम संघ के एक प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवात से लेकर कोविड-19 महामारी तक हम हमेशा दूर-दराज के इलाकों में प्रभावितों की सहायता के लिए पहुंचे। हम 107 साल पुराने संगठन हैं। हमारे भिक्षु धर्मार्थ स्वास्थ्य क्लीनिक, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान चलाते हैं। हम न तो कभी राजनीति में शामिल रहे और न ही कभी भविष्य में राजनीति में शामिल हेोंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed