फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relief to retired employees: Now pension will increase on the basis of salary increase News In Hindi

सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत: अब वेतन वृद्धि के आधार पर बढ़ेगी पेंशन, सरकार ने सुप्रीम आदेश के बाद उठाया कदम

Thu, 22 May 2025 07:47 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 22 May 2025 07:47 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फैसला लिया है कि वेतन वृद्धि की तिथि से एक दिन पहले रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन गणना में सांकेतिक वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा। महासंघ ने फैसले का स्वागत किया।
 

विज्ञापन
Relief to retired employees: Now pension will increase on the basis of salary increase News In Hindi
वेतन - फोटो : freepik

विस्तार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अपनी वार्षिक वेतन वृद्धि की तिथि से एक दिन पहले सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय कर्मचारी उन्हें मिलने वाली पेंशन की गणना के उद्देश्य से सांकेतिक वेतन वृद्धि पाने के पात्र होंगे। सरकार की ओर से यह कदम इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- साइबर ठगी पर सख्ती: अब मोबाइल की भी होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी किया धोखाधड़ी जोखिम संकेतक
विज्ञापन


अधिल भारतीय महासंघ ने किया फैसले का स्वागत

केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम कर रहे अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले का स्वागत किया है। कार्मिक मंत्रालय ने कहा, उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई याव1 जनवरी को वेतन वृद्धि की अनुमति देने के लिए कार्रवाई की जाए, जो देय होने से एक दिन पहले यानी 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए या सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- उपलिब्ध: हैजा से बचाने के लिए भारत का एक और टीका तैयार, 1800 लोगों पर किया परीक्षण; बच्चे भी शामिल

ताकि उन्हें स्वीकार्य पेंशन की गणना की जा सके। मौजूदा नियम कर्मचारियों को 1 जुलाई या 1 जनवरी को अपनी वेतन वृद्धि तिथि चुनने की अनुमति देते हैं। कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि 1 मई, 2023 को और उसके बाद एक वेतन वृद्धि देय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed