फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relief in the target of registering Aadhaar for banks

बैंकों को रोजाना आधार पंजीकरण कराने के लक्ष्य में मिली राहत

Fri, 01 Jun 2018 02:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
Relief in the target of registering Aadhaar for banks

विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बैंकों को रोजाना न्यूनतम आधार पंजीकरण कराने के सख्त नियमों में राहत दी है। अब 1 जुलाई 2018 से बैंकों को प्रतिदिन कम से कम आठ आधार पंजीकरण या अपडेट करने का लक्ष्य पूरा करना होगा। हालांकि यह लक्ष्य एक अक्तूबर से प्रतिदिन 12 और 1 जनवरी 2019 से 16 हो जाएगा।  

विज्ञापन


पिछले दिनों यूआईडीएआई ने अपने एक निर्देश में कहा था कि बैंकों की हर शाखा को प्रतिदिन 16 आधार पंजीकरण कराने होंगे। लक्ष्य पूरा नहीं करने पर संबंधित बैंक कर्मी के वेतन में कटौती समेत बैंकों के खिलाफ जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी गई थी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यूआईडीएआई के इस निर्देश के खिलाफ बैंकों ने आपत्ति जताई थी। सूत्रों का कहना है कि प्रतिदिन आधार पंजीकरण का लक्ष्य घटाकर अब 8 प्रतिदिन कर दिया गया है लेकिन इस लक्ष्य को पूरा करने में असमर्थ बैंक शाखाओं को जुलाई माह के अंत से वित्तीय दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed