{"_id":"61297eff8ebc3e7a200ebb76","slug":"reliance-will-also-make-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई: रिलायंस भी बनाएगी कोरोना टीका, पहले मानव परीक्षण के लिए अनुमति मिली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से लड़ाई: रिलायंस भी बनाएगी कोरोना टीका, पहले मानव परीक्षण के लिए अनुमति मिली
Sat, 28 Aug 2021 05:40 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 05:40 AM IST
सार
अध्ययन के परिणामों की समीक्षा करने के बाद एसईसी समिति ने परीक्षण आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। समिति ने सिफारिश सीडीएससीओ को भेज दी हैं।
विज्ञापन
रिलायंस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके की दौड़ में जल्द ही रिलायंस कंपनी भी दिखाई देगी। कंपनी ने प्रोटीन सब यूनिट तकनीक के आधार पर एक टीका विकसित किया है जिसके पहले मानव परीक्षण के लिए अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि अभी यह अनुमति विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने दी है, लेकिन जल्द ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (सीडीएससीओ) की ओर से अंतिम मंजूरी भी दी जा सकती है।
यह टीका भी दो खुराकों वाली होगी। अध्ययन के परिणामों की समीक्षा करने के बाद एसईसी समिति ने परीक्षण आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। समिति ने सिफारिश सीडीएससीओ को भेज दी हैं।
विज्ञापन
फिलहाल टीके के प्रभावों को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सब कुछ ठीक रहता है तो अगले साल यह टीका सामने आ सकता है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के अलावा दिल्ली के करीब 10 से अधिक अस्पतालों में यह परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
नाक से दिए जाने वाले टीके का पहला परीक्षण
रिलायंस के अलावा हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ने नाक से दी जाने वाली वैक्सीन का पहला परीक्षण भी पूरा कर लिया है। बैठक में इस परीक्षण से जुड़े तमाम परिणाम साझा किए गए हैं जिन पर फिलहाल समीक्षा चल रही है। इनके अलावा बायोलॉजिकल ई-कंपनी की वैक्सीन पर भी अभी तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है।