{"_id":"618555a597a9d64ecf1840ef","slug":"reliance-industries-releases-statement-denying-reports-of-mukesh-ambani-relocating-to-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबानी परिवार: विदेश में बसने की खबर अफवाह, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बयान जारी कर बताई सच्चाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंबानी परिवार: विदेश में बसने की खबर अफवाह, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बयान जारी कर बताई सच्चाई
Fri, 05 Nov 2021 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:53 PM IST
सार
मुकेश अंबानी के भारत छोड़कर दूसरे देश में बसने की खबर इस कदर फैली कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को इसे लेकर एक बयान जारी कर सफाई देनी पड़ गई। पढ़िए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी देश छोड़कर अब विदेश में बसने जा रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार की शाम को इसे लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से एक बयान जारी किया गया। इस बयान में अंबानी के विदेश बसने की खबरों को पूरी तरह से निराधार और अफवाह करार दिया गया है।
विज्ञापन
इस बयान में कहा गया कि एक अखबार में छपी एक हालिया रिपोर्ट के चलते सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के आंशिक तौर पर लंदन के स्टोक पार्क में रहने को लेकर निराधार अनुमान लगाए जा रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज यह साफ करना चाहती है कि चेयरमैन और उनके परिवार की लंदन या दुनिया में कहीं और बसने की योजना नहीं है।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह की कंपनी आरआईआईएचएल ने स्टोक पार्क स्टेट का हाल ही में अधिग्रहण किया है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस संपत्ति का अधिग्रहण इसके गोल्फ और स्पोर्ट रिजॉर्ट को और बेहतर करने के लिए किया गया। इसके लिए स्थानीय नियामकों और निर्देशों का पूरी तरह से पालन हो रहा है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि इस अधिग्रहण से समूह के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता कारोबार में इजाफा होगा। साथ ही यह विश्व स्तर पर भारत की मशहूर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का भी विस्तार करेगा।
रिपोर्ट में किया गया था ये दावा
रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी परिवार को लंदन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें बताया गया है कि उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ली, जहां वे परिवार के साथ बसेंगे। रिपोर्ट के अनुसार अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति 592 करोड़ रुपये में खरीदी थी।