फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relentless labor : PM Modi hasnt took any leave during 21 years of service

अनथक परिश्रम : पीएम मोदी ने 21 साल के दौरान नहीं ली कोई छुट्टी, संसदीय दल की बैठक में दी जानकारी

Tue, 23 Mar 2021 04:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Mar 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Relentless labor : PM Modi hasnt took any leave during 21 years of service
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की शैली व अनथक परिश्रम के सभी लोग कायल हैं। उनके बारे में ताजा जानकारी यह मिली है कि उन्होंने बीते 21 सालों में कोई छुट्टी नहीं ली। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने बैठक में बताया कि इन 21 सालों में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते और प्रधानमंत्री के तौर पर कभी कोई छुट्टी नहीं ली।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों से देश और लोगों की भलाई के लिए सतत काम करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए काम को मैं श्रेष्ठ मानता हूं, क्योंकि यह बहुत बड़ी चुनौती थी। महामारी के दौरान भारत द्वारा किए गए काम की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि 110 देशों के नेताओं ने वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की है। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम ने कहा कि कोरोना काल मुश्किल घड़ी थी। 130 करोड़ भारतीय एक-दूसरे के लिए खड़े थे। उन्होंने किसी को भी भूखे नहीं मरने दिया। सूत्रों ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे संसद के चालू सत्र में सभी बैठकों में सदन में मौजूद रहें। भाजपा संसदीय दल की बैठक को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed