फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Release Rs 2696 cr accumulated wage liability for MGNREGS workers, urges TN CM Stalin

Tamil Nadu: मनरेगा के 2,696 करोड़ रुपये जारी करने की मांग, CM स्टालिन का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से आग्रह

Fri, 27 Oct 2023 06:16 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 06:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, यह पैसा मनरेगा के तहत श्रमिकों की मजदूरी देनदारी थी, जो 20 अक्तूबर तक जमा हो गया था। इसके अलावा, उन्होंने अकुशल श्रमिकों के लिए नियमित रूप से अतिरिक्त धनराशि जारी करने की मांग की।

विज्ञापन
Release Rs 2696 cr accumulated wage liability for MGNREGS workers, urges TN CM Stalin
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस) के तहत राज्य में श्रमिकों के लिए 2,696.77 करोड़ रुपये की तत्काल जारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हस्तक्षेप की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा, यह पैसा मनरेगा के तहत श्रमिकों की मजदूरी देनदारी थी, जो 20 अक्तूबर तक जमा हो गया था। इसके अलावा, उन्होंने अकुशल श्रमिकों के लिए नियमित रूप से अतिरिक्त धनराशि जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री को संबोधित एक पत्र में कहा, मैं इस संबंध में आपके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की आशा करता हूं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान इस वर्ष 19 जुलाई तक अकुशल श्रमिकों के वेतन हेतु भारत सरकार द्वारा 4,903.25 करोड़ रुपये जारी किये गये। इसके बाद, 25 सितंबर को अकुशल मजदूरी के भुगतान के लिए लगभग 1,755.43 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, स्वीकृत राशि में से केवल 418.23 करोड़ रुपये आंशिक रूप से जारी किए गए प्रतीत होते हैं, जिससे 1,337.20 करोड़ रुपये की शेष राशि श्रमिकों के खातों में जमा की जानी बाकी है। इसके अलावा, बाद के हफ्तों के वेतन के लिए 1,359.57 करोड़ रुपये की देनदारी भी जारी नहीं की गई। स्टालिन ने पत्र में कहा, 20 अक्तूबर तक तमिलनाडु के श्रमिकों के लिए वेतन देनदारी 2,696.77 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed