{"_id":"5b3725194f1c1b603c8b6201","slug":"relatives-of-a-patient-drag-her-with-help-of-bedsheet-due-to-unavailability-of-a-stretcher-in-nanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल, स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को बेडशीट से खींचकर ले गए परिजन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीडियो : सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल, स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को बेडशीट से खींचकर ले गए परिजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों का हाल बेहाल है। आए दिन सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलने वाली खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाने वाली घटना आयी है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी के कारण मरीज को परिजन बेडशीट के सहारे खींचकर ले गए। इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें देखा जा रहा है कि अस्पताल परिसर में परिजन मरीज को बेडशीट के खींचकर बाहर ले जा रहे हैं। यह घटना डॉ शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल की है।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो चला है। जिसके बाद यूजर अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था को कोस रहे हैं। वहीं, अस्पताल के डीन चंद्रकांत मस्के ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि वहां मौजूद अधिकारियों के अनुसार, रोगी को बताया गया कि एक स्ट्रेचर खाली होने वाला है, लेकिन परिजनों ने इंतजार नहीं किया और मरीज को बेडशीट से खींचकर ले गए। हमें इस घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
वीडियो ः
#WATCH Relatives of a patient drag her with the help of a bedsheet, allegedly due to unavailability of a stretcher at a Government hospital in Maharashtra's Nanded. (28.6.18) pic.twitter.com/HM1tXtrlO1
— ANI (@ANI) June 30, 2018