{"_id":"64f3615f20ca3f17900b7503","slug":"registrar-of-jadavpur-university-received-threatening-letter-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: जादवपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को मिला धमकी भरा पत्र, गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: जादवपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को मिला धमकी भरा पत्र, गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही
Sat, 02 Sep 2023 09:52 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:52 PM IST
सार
जादवपुर विश्वविद्यालय में इन दिनों एक छात्रावास में रैगिंग के बाद छात्र की मौत को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस बीच, जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के रजिस्ट्रार स्नेहोमोनजू बसु को एक धमकी भरा पत्र मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जादवपुर विश्वविद्यालय में इन दिनों एक छात्रावास में रैगिंग के बाद छात्र की मौत को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस बीच, जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के रजिस्ट्रार स्नेहोमोनजू बसु को एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में उनको गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमकी भरे पत्र के बाद उन्होंने कार्यवाहक कुलपति बुद्धदेव साव अपने इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन कुलपित से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना फैला वापस ले लिया। जेयू के एक अधिकारी ने कहा कि रजिस्ट्रार और संयुक्त रजिस्ट्रार संजय गोपाल सरकार को शुक्रवार को डाक से मिले गुमनाम पत्र में मामले के संबंध में गिरफ्तार किए गए पूर्व छात्रों में से किसी एक को कोई नुकसान पहुंचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
आधिकारिक वीसी ने शनिवार को बताया कि रजिस्ट्रार शुरुआत में धमकी भरे पत्र से थोड़ा डरे हुए थे और उन्हें इस्तीफे की पेशकश करते हुए एक मेल भेजा था। कार्यवाहक कुलपति साव ने कहा कि उनका मेल देखने के बाद, मैंने उन्हें फोन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उन्हें पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन दिया। मुझे यकीन है कि वह वर्तमान क्षमता में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि बसु ने गुमनाम धमकी भरे पत्र के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार ने बाद में कहा कि जब विश्वविद्यालय कठिन समय से गुजर रहा है तो मैं अपनी जिम्मेदारियों से भागना नहीं चाहता। मैं रैगिंग विरोधी उपायों के बारे में राज्य सरकार की तथ्यान्वेषी टीम के सवालों का जवाब देने में व्यस्त हूं। साथ ही यूजीसी द्वारा इसी मामले पर उठाए गए सवाल भी।