फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Regional Rapid Transit System: Transport Minister of Delhi instructed to complete the project on time

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम: दिल्ली के परिवहन मंत्री ने दिया परियोजना समय पर पूरी करने का निर्देश

Tue, 05 Oct 2021 10:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 05 Oct 2021 10:04 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बन रहे आरआरटीएस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किलोमीटर है। आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां में तीन आरआरटीएस स्टेशन होंगे। प्रोजेक्ट 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Regional Rapid Transit System: Transport Minister of Delhi instructed to complete the project on time
RRTS PROJECT

विस्तार

राजधानी के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली में चल रहे क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के कार्य की प्रगति के लिए मंगलवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो जाना चाहिए, ताकि राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को आसान बनाने में मदद मिल सके।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार का अनुमान है कि इस कॉरिडोर के पूर्ण होने के बाद दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी क्योंकि इसके बनने के बाद लोग अपने निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों के लिए स्वतंत्र ऑडिट की व्यवस्था की जानी चाहिए। सराय काले खां स्टेशन पर इस कॉरिडोर के तीनों प्रमुख कॉरिडोर आकर मिलते हैं। इस जगह पर बनने वाले स्टेशन की व्यवस्था के लिए भी पूरी ऑडिट की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में परिवहन विभाग, नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी), दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीटीआईडीसी) और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डीआईएमटीएस) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किलोमीटर है। इसमें कुल 25 आरआरटीएस स्टेशन हैं। दिल्ली में आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां में तीन आरआरटीएस स्टेशन होंगे। इस परियोजना के 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed