{"_id":"68c29392c7c7ee09e50d876e","slug":"regional-commissioner-of-epfo-in-delhi-demanded-a-bribe-of-rs-3-lakh-agreed-for-half-cbi-caught-him-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: दिल्ली में ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त ने मांगी 3 लाख की रिश्वत, डेढ़ लाख में मान गए, सीबीआई ने धर दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: दिल्ली में ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त ने मांगी 3 लाख की रिश्वत, डेढ़ लाख में मान गए, सीबीआई ने धर दबोचा
Thu, 11 Sep 2025 02:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:47 PM IST
सार
सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ 9 सितंबर को मामला दर्ज किया था। आरोप है कि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I ने शिकायतकर्ता के खिलाफ आरडीए कार्यवाही को अनुकूल तरीके से निपटाने के लिए उससे तीन लाख रुपये की रिश्वत देने की मांग की थी।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
सीबीआई ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, दिल्ली (पश्चिम) को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, दिल्ली (पश्चिम), जगदीश तांबे ने शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की रिश्चत मांगी थी। बाद में वे डेढ़ लाख रुपये में मान गए। इस बीच शिकायतकर्ता ने सीबीआई को सूचित कर दिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए जगदीश तांबे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ 9 सितंबर को मामला दर्ज किया था। आरोप है कि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I ने शिकायतकर्ता के खिलाफ आरडीए कार्यवाही को अनुकूल तरीके से निपटाने के लिए उससे तीन लाख रुपये की रिश्वत देने की मांग की थी। बातचीत के बाद, आरोपी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I ने शिकायतकर्ता से 1,50,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
सीबीआई ने 10 सितंबर 2025 को जाल बिछाया और आरोपी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I को शिकायतकर्ता से 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई के मुताबिक, भ्रष्ट लोक सेवकों के विरुद्ध केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई सख्त कार्रवाई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिन नागरिकों को भ्रष्टाचार के मामले देखने को मिलते हैं या सरकारी अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है, उन्हें ऐसे मामलों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वे अपनी शिकायत दर्ज कराने या कोई प्रासंगिक जानकारी साझा करने के लिए सीबीआई, एसीबी, दिल्ली, प्रथम तल, सीबीआई बिल्डिंग, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली के कार्यालय में आ सकते हैं या 011-24367887 और मोबाइल नंबर 9650394847 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन