फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Red alert issued for several Bengal districts due to heatwave, weather news update

IMD: देशभर में गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल, बंगाल में रेड तो ओडिशा समेत इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Sun, 21 Apr 2024 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2024 03:09 PM IST
सार

बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि इस समय पूर्वी भारत में लू चल रही है। आने वाले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 

विज्ञापन
Red alert issued for several Bengal districts due to heatwave, weather news update
देशभर में गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कोलकाता में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू को लेकर मौसम विभाग ने बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि ओडिशा और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले चार पांच दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा।

विज्ञापन


पूर्वी भारत में लू चल रही
बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, 'इस समय पूर्वी भारत में लू चल रही है। आने वाले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हीटवेव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां का तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री अधिक है। पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। अनुमान है कि कल से तापमान में गिरावट हो सकती है। उसके बाद चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।'
विज्ञापन


ओडिशा में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट
उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार में आने वाले पांच दिनों में लू का प्रकोप रह सकता है, जिसके लिए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी हीटवेव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में रहेगा ऐसा मौसम
कुमार ने कहा, 'ओडिशा के लिए दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अनुमान हैं कि तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। दो दिन के कमी के बाद फिर ओडिशा में गर्मी की स्थिति होगी। बिहार में आने वाले पांच दिनों में लू की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। हमने पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। रात और सुबह का तापमान सामान्य से अधिक है। झारखंड में भी गर्मी की कुछ संभावना है। अगर दक्षिण प्रायद्वीपीय की बात करें तो वहां लू का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन हमारे द्वारा दी गई चेतावनी 'गर्म और आर्द्र' के लिए है और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए हमने अगले चार-पांच दिनों के लिए 'गर्म एवं आर्द्र' चेतावनी जारी की है।'


हल्की बारिश की संभावना 
आईएमडी दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने राजधानी के मौसम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में हमारा अनुमान है कि आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे एक-दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और इसके साथ ही कल हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल पूर्वी भारत की बात करें तो एक-दो स्टेशनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। अगले चार-पांच दिनों में, पूर्वी भारत में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उत्तर-पश्चिम भारत में इसके 40 या 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की कोई उम्मीद नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed