फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   recover 97 crores rupees from aap government in 30 days, ordered delhi lg

LG ने दिया केजरीवाल सरकार को झटका, दिया 30 दिन में 97 करोड़ वसूलने का आदेश

Thu, 30 Mar 2017 11:09 AM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Thu, 30 Mar 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
recover 97 crores rupees from aap government in 30 days, ordered delhi lg

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आम आदमी पार्टी का नाम और मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग में विज्ञापन पर खर्च किए गए 97 करोड़ रुपये आप से 30 दिन में वसूलने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। इसमें 42 करोड़ रुपये का भुगतान सरकार एजेंसी को कर चुकी है, जबकि बाकी 55 करोड़ रुपये पार्टी को सीधे विज्ञापन एजेंसी को भुगतान करने के लिए कहा जाएगा। यह भी कहा गया है कि ऐसे विज्ञापनों की जांच करें जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को प्रोजेक्ट किया गया। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का किया उल्लंघन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन बताकर सरकारी विज्ञापन सामग्री विनियमन पर गठित समिति ने ये राशि वसूली के निर्देश सरकार को दिए थे। इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग करके पार्टी को फायदा पहुंचाने की बात कही गई थी। जिस पर मुख्य सचिव ने उपराज्यपाल सचिवालय को अंतिम फैसले के लिए भेजा था। उपराज्यपाल ने यह भी साफ किया है कि नोटिस में विज्ञापन की सभी जानकारी के साथ यह भी लिखें कि 30 दिन के अंदर भुगतान करें। सूत्रों के अनुसार कानून विभाग की राय और सूचना एवं प्रचार सचिव की वसूली सिफारिश को आधार बनाकर निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सीएजी ने पेश की थी रिपोर्ट

उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को दिल्ली विधानसभा में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में भी विज्ञापन को लेकर कहा गया था कि 24.29 करोड़ रुपये के विज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा 33.40 करोड़ रुपये के जो विज्ञापन दिए गए उमसें 80 फीसदी विज्ञापन दिल्ली सरकार की सीमा से बाहर के प्रचार माध्यमों में दिया गया। इतना ही नहीं विज्ञापनों में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री और मंत्री के फोटो भी छापे गए जो उल्लंघन है। इसे आप सरकार ने केंद्र व अन्य राज्यों की सरकार की तरफ से दिए गए विज्ञापनों का हवाला देकर रिपोर्ट को नकार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed