फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Record for the third time in Om Birla tenure all 20 questions settled during Question Hour Lok sabha

कीर्तिमान: लोकसभा में ओम बिरला के कार्यकाल में तीसरी बार हुआ ऐसा, प्रश्नकाल में निपटाए गए सभी 20 सवाल

Fri, 11 Feb 2022 03:07 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Feb 2022 03:07 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को नागर विमानन से जुड़े छह, शहरी विकास मंत्रालय से जुड़े पांच, एमएसएमई से जुड़े तीन, नवीन ऊर्जा और सड़क परिवहन से दो-दो के अतिरिक्त जलशक्ति और पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े एक-एक मूल प्रश्न से जुड़े पूरक सवाल पूछे गए। मौजूदा लोकसभा में तीसरी बार सारे 20 सवाल को निपटाने का कीर्तिमान बना है।

विज्ञापन
Record for the third time in Om Birla tenure all 20 questions settled during Question Hour Lok sabha
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में तीसरी बार प्रश्नकाल के सारे 20 सवाल एक दिन में निपटाने का कीर्तिमान बना। तीनों ही बार कीर्तिमान ओम बिरला के स्पीकर रहते बना है। राज्यसभा में बस एक बार प्रश्नकाल के लिए शामिल किए गए सभी 20 सवालों को भैरोंसिंह शेखावत के सभापति रहते निपटाया गया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नागर विमानन से जुड़े छह, शहरी विकास मंत्रालय से जुड़े पांच, एमएसएमई से जुड़े तीन, नवीन ऊर्जा और सड़क परिवहन से दो-दो के अतिरिक्त जलशक्ति और पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े एक-एक मूल प्रश्न से जुड़े पूरक सवाल पूछे गए। मौजूदा लोकसभा में तीसरी बार सारे 20 सवाल को निपटाने का कीर्तिमान बना है। इससे पहले बीते शीतकालीन सत्र और 2019 के शीतकालीन सत्र में एक-एक बार सभी 20 सवालों से जुड़े पूरक प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन


कार्य स्थगन प्रस्ताव की भरमार से स्पीकर नाराज
ओम बिरला ने प्रतिदिन कई कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस के लिए कुछ नियम हैं। ऐसा प्रस्ताव आपात स्थिति में ही दिया जा सकता है। बिरला ने कहा कि कुछ सदस्य तो ऐसे हैं जो प्रतिदिन नोटिस देते हैं। भविष्य में वह प्रतिदिन नोटिस देने वाले सदस्यों का नाम तक नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल में बने 66 नए हवाई अड्डे
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में बताया कि मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में देश भर में 66 नए हवाई अड्डों का निर्माण किया गया। 2014 से पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, जो अब बढ़कर 140 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को हवाई यातायात की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्घ है। देश में कई और हवाई अड्डे बनाए जाएंगे।

इसी साल पूरा होगी स्मार्ट सिटी परियोजना
शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना इस साल 15 अगस्त को पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत जून 2015 में की गई थी। इसके तहत चार चरणों में चुनाव कराए गए। तब इसे पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य था। इस समय 100 में से 75 शहर सक्रियता से काम कर रहे हैं। साल 2016 में चुने गए शहर अंतिम चरण में हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर सभी 100 कमांड कंट्रोल सेंटर शुरू हो जाएंगे।


एमएसएमई पर 2.8 लाख करोड़ खर्च
कोरोना काल में एमएसएमई सेक्टर के लिए तय 5 लाख करोड़ के पैकेज में से अब तक 2.8 लाख करोड़ खर्च हुए हैं। संबंधित मंत्री नारायण राणे ने बताया कि इस महामारी के कारण एमएसएमई सेक्टर पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। हालांकि सरकार की इस मदद के कारण स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। हालत सुधारने के लिए सरकार ने बड़ी संख्या में लोन के साथ ही सब्सिडी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed