फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reciprocal tariffs against India China to kick in on April 2 says Donald Trump

US: 'जो जितना टैक्स लगाएगा, उस पर वैसे ही टैरिफ लगाएंगे', ट्रंप ने 2 अप्रैल तय की डेडलाइन, भारत का भी नाम लिया

Wed, 05 Mar 2025 09:04 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Mar 2025 09:04 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'कई देश हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं। उनकी तुलना में हम उनसे कम टैरिफ लेते हैं। यह बहुत अनुचित है। भारत हमसे 100% ऑटो टैरिफ वसूलता है, चीन हमसे दोगुना टैरिफ वसूलता है, दक्षिण कोरिया चार गुना टैरिफ लगाता है।  यह प्रणाली अमेरिका के लिए उचित नहीं है, यह कभी नहीं थी।'

विज्ञापन
Reciprocal tariffs against India China to kick in on April 2 says Donald Trump
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए भारत, चीन, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों को अमेरिकी आयात पर उच्च शुल्क लगाने वाले देशों में रखा। ट्रंप ने कहा कि जो भी देश हम पर जितना टैरिफ लगाएगा, हम उसके खिलाफ उतना ही टैरिफ लगाने जा रहे हैं। हमने इसके लिए 2 अप्रैल की तारीख तय की है। ट्रंप ने कहा कि शुल्क अमेरिका को फिर से अमीर और महान बनाने के लिए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है। अब उन अन्य देशों के खिलाफ उनके हथियार का ही इस्तेमाल करने की हमारी बारी है। औसतन यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत... और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं। उनकी तुलना में हम उनसे कम टैरिफ लेते हैं। यह बहुत अनुचित है। भारत हमसे 100% ऑटो टैरिफ वसूलता है, चीन हमसे दोगुना टैरिफ वसूलता है, दक्षिण कोरिया चार गुना टैरिफ लगाता है। यह दोस्त और दुश्मन दोनों की तरफ से हो रहा है। यह प्रणाली अमेरिका के लिए उचित नहीं है, यह कभी नहीं थी।'
विज्ञापन


'2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ लागू होंगे'
ट्रंप ने एलान किया कि 2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal tariffs) लागू होंगे। वे जो भी टैरिफ हम पर लगाते हैं, हम उन पर टैरिफ लगाएंगे। वे जो भी 'कर' हम पर लगाते हैं, हम उन पर कर लगाएंगे। यदि वे हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक टैरिफ लगाते हैं, तो हम उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक अवरोध लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'टैरिफ से भारी आमदनी होगी, नौकरियां पैदा होंगीं'
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को कई दशक से लगभग हर देश ने लूटा है। अब हम ऐसा और नहीं होने देंगे। टैरिफ से भारी आमदनी होगी। इससे अप्रत्याशित नौकरियां पैदा होंगीं। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से अमेरिका आने वाले विदेशी कृषि उत्पादों पर नया टैरिफ लागू होगा। हम नई ट्रेड पॉलिसी लाएंगे, जो अमेरिका के किसानों के लिए शानदार होगी। मैं किसानों से प्यार करता हूं। गंदा और घटिया विदेशी सामान अमेरिका में आ रहा है, जो अमेरिकी किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी एल्युमिनियम, कॉपर, लंबर और स्टील पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। यह सिर्फ अमेरिकी नौकरियों की सुरक्षा के लिए नहीं हैं, ये हमारे देश की आत्मा की रक्षा करने के लिए हैं।

'मैक्सिको और कनाडा को भी घेरा'
ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा को भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा, मैक्सिको ने अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर फेंटानाइल आने दिया। इससे हजारों अमेरिकी मारे गए। हम कनाडा और मैक्सिको को सब्सिडी देते हैं, लेकिन अब और नहीं देंगे।


प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान भी ऐसा कहा था
फरवरी में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रशासन जल्द भारत और चीन जैसे देशों पर जवाबी शुल्क लगाएगा, उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान भी यह कहा था। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत को अमेरिका के जवाबी शुल्क से नहीं बख्शा जाएगा और इस बात पर जोर दिया कि शुल्क संरचना पर कोई भी उनसे बहस नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed