भाजपाई हुए बागी विधायक, गले लगाकर स्वागत, सिंधिया बोले- सबको मिलेगा टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में चले सियासी ड्रामे के बीच बंगलूरू में ठहरे कांग्रेस के 21 पूर्व विधायकों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। बता दें कि बिसाहूलाल ने पहले ही सदस्यता ले ली थी। इधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया के सामने दावा किया है कि भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी विधायकों को पार्टी टिकट देगी। शनिवार रात ही कांग्रेस के पूर्व विधायक भोपाल पहुंचे गए।
Delhi: Rebel Madhya Pradesh Congress MLAs meet BJP President JP Nadda & BJP leader Jyotiraditya Scindia, at JP Nadda's residence. pic.twitter.com/acYIgtplV2
— ANI (@ANI) March 21, 2020विज्ञापन
सभी पूर्व विधायक शनिवार को बंगलूरू से दिल्ली पहुंचे और पहले भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसके बाद सभी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे, जहां उन सभी को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान कैलाश विजयवर्गी, नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।
Jyotiraditya Scindia, BJP: Our 22 MLAs have joined BJP today with the blessings of Party President JP Nadda. All will get tickets. He encouraged us and assured that everyone's honour will be maintained. https://t.co/kgTnmQ90jw pic.twitter.com/nj4zlsmtQH
— ANI (@ANI) March 21, 2020
पूर्व विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से कहा कि हमारे 22 विधायक आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आशीर्वाद से भाजपा में शामिल हुए हैं। सभी को टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि नड्डा ने उन्हें आश्वस्त करते हुए भरोसा दिया है कि सभी का सम्मान बनाए रखा जाएगा।
भोपाल पहुंचने पर गले लगाकर स्वागत
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद शनिवार रात ही कांग्रेस के पूर्व विधायक भोपाल पहुंचे गए। यहां गले लगाकर उनका स्वागत किया गया।