फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reasi Attack: Terrorists hatched dangerous conspiracy in 48 hours, security agencies received dangerous inputs

Terror Attack: अगले 48 घंटों में आतंकियों ने रची ये खतरनाक आतंकी साजिश, सुरक्षा एजेंसियों को मिले खतरनाक इनपुट

Wed, 12 Jun 2024 08:58 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Terror Attack: बीते कुछ दिनों से घाटी के भीतर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन दशहत फैलाने की फिराक में लगे हुए हैं। इस कड़ी में केंद्रीय खुफिया एजेंसी के नेटवर्क से घाटी में कई महत्वपूर्ण इनपुट और आतंकी संगठनों की खतरनाक मंसूबे पता चले हैं।
loader
Reasi Attack: Terrorists hatched dangerous conspiracy in 48 hours, security agencies received dangerous inputs
आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की बहुत बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान समर्थित कुछ आतंकी संगठन मानव बनकर सुरक्षा एजेंसियों के ठिकानों से लेकर उनके अधिकारियों और अन्य बड़े एस्टेब्लिशमेंट समेत चेक पोस्टों पर बड़ा हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली है कि यह आतंकी सुसाइडल हमला करने वाले हैं। इसके लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा बलों को अगले 48 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रख दिया है। क्योंकी एजेंसियों को मिले इनपुट अगले 48 घंटे के लिए सबसे खतरनाक मंसूबों वाले बताए गए हैं। अमर उजाला डॉट कॉम के पास खुफिया एजेंसी के इस इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों को भेजा गया अलर्ट भी है।


बीते कुछ दिनों से घाटी के भीतर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन दशहत फैलाने की फिराक में लगे हुए हैं। इस कड़ी में केंद्रीय खुफिया एजेंसी के नेटवर्क से घाटी में कई महत्वपूर्ण इनपुट और आतंकी संगठनों की खतरनाक मंसूबे पता चले हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर बुधवार दोपहर कोई एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया। केंद्रीय खुफिया एजेंसी को सूचना मिली कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन घाटी के भीतर मानव बम बनकर आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहे हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुतबिक सूचना यह मिली है कि आतंकी सुरक्षा एजेंसी के बेस कैंप से लेकर अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के दलों से लेकर गश्ती दलों तक पर बड़ा हमला किया जा सकता है। 


सूत्रों के मुतबिक यह हमला मानव बम बनकर बड़े सुसाइडल अटैक के रूप में किया जाना है। फिलहाल शुरुआती जानकारी यही मिली है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन घाटी के भीतर छह महत्वपूर्ण शहरों और जिलों में बड़े हमले का खाका तैयार किया है। इसमें सुंदरबन, नौशेरा, लंबेरी, अखनूर और दोमाना समेत राजौरी और जम्मू में बड़ा हमला करने की पूरी तैयारी की है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी को मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि अगले 48 घंटे के भीतर मानव बम बनकर बड़े अटैक की तैयारी की है। 
 
फिलहाल इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर तैयार कर दिया गया है। इस पूरे मामले में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस को अलर्ट पर लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। बीते दो दिनों के भीतर जिस तरीके की आतंकी घटनाएं सामने आई हैं उससे घाटी में लगातार सघन चेकिंग अभियान और छापेमारी जारी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी का से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठनों के कुछ और महत्वपूर्ण इनपुट भी मिले हैं, जिस पर आगे की कार्रवाइयां शुरू की जा चुकी हैं। वहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसी के मिले इस इनपुट को केंद्र के आला अधिकारियों से भी साझा किया का चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed