{"_id":"5bf8110fbdec224160711061","slug":"real-time-information-for-passengers-to-get-bus-metro-on-delhi-government-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यात्रियों को मिलेगी बस-मेट्रो आने के रीयल टाइम की जानकारी, दिल्ली सरकार ने बनाई वेबसाइट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब यात्रियों को मिलेगी बस-मेट्रो आने के रीयल टाइम की जानकारी, दिल्ली सरकार ने बनाई वेबसाइट
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डीटीसी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब यात्रियों को दिल्ली में कहीं भी आने-जाने के लिए बसों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। किसी रूट पर कहां स्टॉप है और अगली बस कितनी देर में किसी स्टॉप पर पहुंचेगी, इन सभी बातों की जानकारी सरकार द्वारा शुरू की गई वेबसाइट पर मिल सकती है।
दिल्ली आइआइटी के सहयोग से तैयार की गई ओपेन ट्रांजिट डाटा नाम से इस वेबसाइट (www.otd.delhi.gov.in) पर जाकर दिल्ली की डीटीसी-क्लस्टर बसों के चलने के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जीपीएस प्रणाली से लैस बसों के हर दस सेकेंड बाद की स्थिति अपलोड होती रहेगी जिसे यात्री वेबसाइट पर देख सकेंगे। अभी इस वेबसाइट पर 1700 क्लस्टर बसों के संचालन की स्थिति की जानकारी ही मिल सकेगी, लेकिन शीघ्र ही इसके साथ डीटीसी-मेट्रो फीडर बस सेवाओं की जानकारी भी यात्रियों को मिलेगी।