फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Real estate house sold between 2013 and 2023 data More than 3 crore people employed

रिपोर्ट: सात प्रमुख शहरों में एक दशक में बिके 28.27 लाख मकान, 3 करोड़ से अधिक लोगों को मिले रोजगार

Tue, 09 Apr 2024 07:43 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 07:43 AM IST
सार

2023 तक करीब 4.35 लाख मकान पूरे हुए हैं। 2024 में 5.31 लाख मकान पूरे होने की उम्मीद है। 2017 से कई राज्यों में लागू रेरा ने रियल एस्टेट क्षेत्र में विनियमन लाया। इससे पारदर्शिता बढ़ी और समय पर परियोजनाएं पूरीं हुईं।

विज्ञापन
Real estate house sold between 2013 and 2023 data More than 3 crore people employed
रियल एस्टेट - फोटो : Reuters

विस्तार

मोदी सरकार के 10 वर्षों में रियल एस्टेट क्षेत्र में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। इस क्षेत्र में 2013 में कुल रोजगार 4 करोड़ था जो 2023 में बढ़कर 7.1 करोड़ हो गया है। एनारॉक और नरेडको की रिपोर्ट के अनुसार 2014 से 2023 के बीच शीर्ष सात शहरों में 28.27 लाख मकान बिके हैं। 29.32 लाख नए घर लॉन्च किए गए। मांग बढ़ने से मकानों की कीमतें भी 25 से 60 फीसदी तक बढ़ गईं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, रियल एस्टेट क्षेत्र कुल रोजगार में 18 फीसदी का योगदान देता है। एक दशक में देश की अर्थव्यवस्था शीर्ष पांच में शामिल हो गई है। लगातार तीन वर्षों से सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। ऐसे में आवासीय बाजार भी तेजी दिखा रहा है। 2017 में जहां पूरे देश में मकानों की इन्वेंट्री 41 महीने पर थी, वह अब घटकर 15 महीने पर आ गई है।
विज्ञापन


4.35 लाख मकानों का निर्माण
2023 तक करीब 4.35 लाख मकान पूरे हुए हैं। 2024 में 5.31 लाख मकान पूरे होने की उम्मीद है। 2017 से कई राज्यों में लागू रेरा ने रियल एस्टेट क्षेत्र में विनियमन लाया। इससे पारदर्शिता बढ़ी और समय पर परियोजनाएं पूरीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी फंड के तहत 26,000 घर पूरे
2019 में शुरू हुए स्पेशल विंडो फॉर अफोर्डेबल एवं मिड इनकम हाउसिंग (स्वामी फंड) के तहत 2023 तक 26,000 घर पूरे किए गए हैं। अगले तीन सालों में 80,000 घर पूरे होने की उम्मीद है।

83 लाख करोड़ रुपये का होगा आवासीय क्षेत्र रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक आवासीय क्षेत्र का आकार एक लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 83 लाख करोड़ होने की उम्मीद है। यह जीडीपी में 13 फीसदी का योगदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed