फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reactions On Election Commission Cancellation of Tamil Nadu's RK Nagar Assembly Bypoll

RK नगर उपचुनाव: एम पंडियाराजन और तमिल सेल्वी के खिलाफ FIR दर्ज

Mon, 10 Apr 2017 03:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 10 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Reactions On Election Commission Cancellation of Tamil Nadu's RK Nagar Assembly Bypoll
आरके नगर उपचुनाव कैंपेनिंग

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव को रद्द कर दिया है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भारी मात्रा में रुपये का इस्तेमाल होने की रिपोर्टों के बाद आयोग यह फैसला किया है।

विज्ञापन


आयोग ने देर रात जारी बयान में कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा धनबल के जरिए चुनाव प्रक्रिया का ‘गंभीर उल्लंघन’ किया जा रहा था। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस  मामले में अब एम पंडियाराजन और तमिल सेल्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-चेन्नई: आरके नगर सीट पर 1 वोट की कीमत ₹4 हजार, रद्द हो सकता है चुनाव!
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग के इस सीट पर उपचुनाव रद्द करने के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। डीएमके के नेता एम.के स्टालिन ने कहा कि चुनाव आयोग को वोट खरीद के मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई जांच करानी चाहिए। 

ये भी पढ़ें-जयललिता की सीट पर चुनाव हुआ रद्द, वोटरों को पैसा बांटने का आरोप

टीटीवी दिनाकरन ने आरके नगर उपचुनावों में वोट के लिए पैसे बांटने के आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि टैक्समैन द्वारा दिए गए दस्तावेज जाली हैं। उन्होंने  चुनाव आयोग के इस फैसले को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग नहीं चाहता कि मैं जीतूं। उन्होंने कहा कि वे देरी कर सकते हैं लेकिन अस्वीकार नहीं कर सकते। 

इस मामले में एआईडीएमके की सांसद एस पुष्पा ने कहा है कि ये फिर से सिद्ध हुआ है कि भारत एक बड़ा लोकतंत्र है। ये चुनाव सही तरीके से नहीं हुआ था इस वजह से चुनाव आयोग ने इस उपचुनाव को रद्द कर दिया है। इससे फिर सिद्ध हुआ है कि हमारा लोकतंत्र अभी भी जिंदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed