फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rbi governor shashikant das necessary to limit frequent food price spikes

RBI: ‘खाद्य कीमतों में बार-बार बढ़ोत्तरी अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम’ शशिकांत दास बोले- इन्हें सीमित करना आवश्यक

Thu, 24 Aug 2023 12:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 24 Aug 2023 12:11 AM IST
सार

आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि सब्जियों की कीमतों में आने वाले झटके कुछ समय के लिए होते हैं। मौद्रिक नीति मौजूदा झटकों को पहले दौर के प्रभाव को कम करने का इंतजार कर सकती है।

विज्ञापन
rbi governor shashikant das necessary to limit frequent food price spikes
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास। - फोटो : PTI

विस्तार

टमाटार-प्याज सहित अन्य खाद्य उत्पाद अपनी कीमतों के कारण सुर्खियों में बने हैं। इसपर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शशिकांत दास का कहना है कि खाद्य कीमतों में बार-बार बढ़ोत्तरी अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम है। ऐसे झटकों को सीमित करना आवश्यक है। इसके लिए हमें उपाय करना चाहिए।

विज्ञापन

जुलाई से सब्जियों की कीमतों में आया बदलाव
ललित दोषी स्मृति पर व्याख्यान देते हुए दास ने कहा कि सब्जियों की कीमतों में आने वाले झटके कुछ समय के लिए होते हैं। मौद्रिक नीति मौजूदा झटकों को पहले दौर के प्रभाव को कम करने का इंतजार कर सकती है। खाद्य कीमतों में बार-बार आने वाले झटके अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। आरबीआई इसको लेकर सतर्क है। उन्होंने बताया कि जुलाई में टमाटर सहित सब्जियों की कीमतों में सुधार दिख रहा है। प्याज के लिए उन्होंने सक्रिय आपूर्ति प्रबंधन का स्वागत किया।

विज्ञापन

मौसम के कारण सब्जियों के दामों में बदलाव
गवर्नर का कहना है कि 21 अगस्त तक बारिश औसत से सात प्रतिशत कम थी।  खाद्य कीमतों में बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण अचनाक मौसम में बदलाव और अल नीनो रहा। भारत संपूर्ण विश्व के लिए एक विकास इंजन के रूप में खड़ा है। इसे अधिक समय तक स्थिर रखने के लिए कृषि, प्रौद्योगिकी, जनसांख्यिकी, विनिर्माण, सेवाओं और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed