फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI Ex Governor Raghuram Rajan Critique Of Modi Government Mentions Ruling Party s Troll Army

रघुराम राजन बोले, आलोचना करने वाले अधिकारी को चुप कराया जाता रहा तो...

Tue, 01 Oct 2019 01:30 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
RBI Ex Governor  Raghuram Rajan Critique Of Modi Government Mentions Ruling Party s Troll Army
रघुराम राजन - फोटो : PTI

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अपने ब्लॉग में कहा है कि आलोचना को दबाने से सरकारें नीति बनाने में गलतियां करती है। इसके बाद खराब परिणाम आने तक सरकार अपने फैसले को लेकर खुशफहमी में रह सकती है। 

विज्ञापन


अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रघुराम राजन ने सोमवार को अपने ब्लॉग में ये बातें लिखी। उन्होंने लिखा कि अगर आलोचना करने वाले हर व्यक्ति को सरकारी मशीनरी की ओर से फोन कर चुप कराया जाता रहा या सत्ताधारी पार्टी की ओर से टारगेट किया जाता रहा तो लोग आलोचना करना बंद कर देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आलोचना को दबाने से सरकार नीति बनाने में गलतियां करती हैं। आलोचना से समय-समय पर नीतियों में सुधार होता रहता है। आलोचना सरकारी नौकरशाहों को सरकार के सामने सच रखने का साहस देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सच को झुठलाया नहीं जा सकता'

राजन ने कहा कि सच को ज्यादा समय तक झुठलाया नहीं जा सकता है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि उन्होंने कहा कि इतिहास को समझना और जानना निश्चित तौर पर अच्छी बात है, लेकिन इसमें खोए रहना हमारी असुरक्षा को दिखाता है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद से रतिन रॉय और शमिका रवि को सरकार द्वारा हटाए जाने को लेकर रघुराम राजन ने अपने ब्लॉग में टिप्पणी की है। रॉय और रवि को कथित तौर पर सरकार की नीतियों की आलोचना करने के कारण हटा दिया गया ।


ब्रुकिंग्स इंडिया में शोध निदेशक शमिका रवि और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी के निदेशक रतिन रॉय ने सॉवरेन बांड के जरिए विदेशी बाजार से फंड जुटाने के सरकार के निर्णय की आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed