{"_id":"5c348521bdec226d6e0940ac","slug":"rbi-appoints-nandan-nilekani-as-chairman-of-high-level-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रिजर्व बैंक ने नंदन नीलेकणी को बनाया डिजिटल पेमेंट कमेटी का चेयरमैन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय रिजर्व बैंक ने नंदन नीलेकणी को बनाया डिजिटल पेमेंट कमेटी का चेयरमैन
Tue, 08 Jan 2019 04:40 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारत में भुगतान के डिजिटलीकरण का आकलन करने के लिए उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष के रूप में नंदन नीलेकणी को नियुक्ति किया है।
विज्ञापन
RBI appoints Nandan Nilekani as chairman of high-level committee to assess the digitisation of payments in India. (File pic) pic.twitter.com/TDwQdAbRpD
— ANI (@ANI) January 8, 2019विज्ञापन
बता दें कि नंदन निलेकणी इंफोसिस के को-फाउंडर हैं, साथ ही उन्होंने देश में आधार को आगे बढ़ाने में अहम रोल अदा किया है। नंदन निलेकणी को 5 सदस्यों वाली उच्च-स्तरीय समिति का हेड बनाया गया है।
विज्ञापन
यह उच्च-स्तरीय समिति देश में डिजिटल पेमेंट को कैसे तेजी से आगे बढ़ाना है, रेग्युलेटर को क्या कदम उठाने चाहिए, ग्राहकों के पैसों को सेफ रखने के लिए क्या करना होगा, इंटरनेट बैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाने होंगे, पर काम करेगी। पहली बैठक होने के 90 दिन के अंदर ये समिति रिपोर्ट जमा करेगी।