{"_id":"5f449a998ebc3e620434b81b","slug":"rbi-announces-open-market-operation-of-govt-securities-worth-20000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई 20,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की करेगी बिक्री, दो किश्तों में होगी नीलामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरबीआई 20,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की करेगी बिक्री, दो किश्तों में होगी नीलामी
Tue, 25 Aug 2020 10:31 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक मुक्त बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की साथ-साथ खरीद और बिक्री आयोजित करेगा। दो चरणों में 20,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बयान में कहा कि नीलामी दो चरणों में 27 अगस्त और तीन सितंबर को आयोजित की जाएगी। दोनों चरणों में सरकारी प्रतिभूतियों की 10,000-10,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने कहा, मौजूदा स्थिति तथा नकदी और बाजार परिस्थतियों की समीक्षा के बाद रिजर्व बैंक ने ओएमओ के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की साथ-साथ खरीद-बिक्री करने का फैसला किया है। यह 10,000-10,000 करोड़ रुपये के दो चरणों में होगा।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने कहा कि वह 27 अगस्त को 10,000 करोड़ रुपये की चार प्रतिभूतियों की बिक्री करेगा। वह इतनी ही राशि की चार प्रतिभूतियों की खरीद भी करेगा। दूसरे चरण की नीलामी तीन सितंबर को की जाएगी। इसकी घोषणा अलग से की जाएगी।