{"_id":"604a46fc8e052b5b940045b8","slug":"ravneet-singh-bittu-will-temporarily-take-over-the-responsibility-of-congress-leader-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे रवनीत बिट्टू, पार्टी ने दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे रवनीत बिट्टू, पार्टी ने दी सफाई
Thu, 11 Mar 2021 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा में पार्टी के नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे क्योंकि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और उप नेता गौरव गोगोई असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की गैरमौजूदगी में उनकी संसदीय कर्तव्यों का निर्वहन करने का भार प्रमुख व्हिप के सुरेश को सौंपा गया था। सुरेश चुनाव संबंधी व्यस्तताओं के चलते केरल में रहेंगे, ये जिम्मा रवनीत सिंह बिट्टू को दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिट्टू को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बिट्टू पहले से ही लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल विधानसभा में व्यस्त होंगे। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव का मतदान 27 मार्च से आरंभ हो रहा है।
विज्ञापन
सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। ऐसे में तीन बार के लोकसभा सदस्य बिट्टू संसद के बजट सत्र के शेष अवधि के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह पंजाब के लुधियाना से सांसद हैं।