रविशंकर प्रसाद बोले- सीएए पर दस्तावेज नहीं दिखाने वाले लोग मांग रहे रामलला के जन्म स्थान का सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने और दस्तावेज नहीं दिखाने वालों पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को जोरदार हमला बोला। केंद्रीय मंत्री गुजरात के केवड़िया में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
अपने संबोधन में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सीएए के प्रावधानों के अनुसार वह किसी तरह का दस्तावेज नहीं दिखाएंगे। यह ठीक है, लेकिन वे सबूत मांगते हैं कि रामलला अयोध्या में पैदा हुए थे। इस तथ्य के बावजूद कि दुनिया हजारों सालों से यह मानती रही है। यह उनका दोहरा चरित्र, पाखंड और बोद्धिक बेईमानी है।
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि मैं अपने उदारवादी वामपंथी मित्रों से कहना चाहूंगा कि हमें हराओ और अपनी सरकार बनाओ। आप हमें धर्मनिरपेक्षता, समावेश और मानव अधिकारों की शिक्षा नहीं दें। क्या आपने कभी आतंकवाद और चरमपंथी हिंसा के पीड़ितों के मानवाधिकारों के बारे में बात की है? कभी नहीं।
Union Minister Ravi Shankar Prasad: I would like to tell my liberal leftist friends - defeat us & form your own govt. You don't teach us secularism, inclusion & human rights. Have you ever talked about human rights of victims of terrorism & extremist violence? Never. pic.twitter.com/HmCQvsRx7V
— ANI (@ANI) February 29, 2020