फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad said Modi government scraps 1200 redundant Acts and 1824 identified for repeal

मोदी सरकार में रद्दी होंगे 1824 से ज्यादा पुराने कानून

Thu, 22 Jun 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 22 Jun 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad said Modi government scraps 1200 redundant Acts and 1824 identified for repeal
केंद्रीय कानून मंत्री र‌वि शंकर प्रसाद - फोटो : pti

देश की मौजूदा मोदी सरकार ने 18,24 से ज्यादा पुराने कानूनों को निरस्त करने के लिए चिंहित किया है। खबर के मुताबिक बेनामी एक्ट 1200 भी रद्दी किए जाएंगे। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मोदी सरकार कई पुराने अधिनियमों को इतिहास से हटाने तैयारी कर चुकी है।

विज्ञापन


इसके लिए 1824 पुराने कानून चिंहित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन पुराने कानूनों में समय के साथ सुधार की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक भारत में पुरातन कानूनों की कोई प्रासंगिकता नहीं थी। यह कानून पुरातन अवशेष की तरह सालों से शेष पड़े थे। नए कानूनों से प्रशासन चलाने और व्यापार करने में आसानी होगी। प्रसाद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने शुरुआत में ही यह साफ कर दिया था कि ये इन कानूनों का डायनासोर की भांति विलुप्त होने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसके पहले रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट के फैसले के बारे में बताया था कि मोदी सरकार आने के बाद मई, 2014 से अगस्त, 2016 के बीच 1,175 ऐसे पुराने कानूनों को हटाया जा चुका है, जिनका अब कोई औचित्य नहीं रह गया था।  प्रसाद ने कहा था कि मोदी सरकार ने ऐसे 1,824 केंद्रीय कानूनों की पहचान की, जिनका अब उपयोग नहीं रहा है और ये बेकार पड़ हुए हैं। उनके अनुसार कानूनों की जांच के लिए गठित की गई समिति की सिफारिश पर मिनिस्ट्री से मंजूरी मिलने के बाद सरकार 1174 कानून निरस्त कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed