फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad said BSNL-MTNL will not be closed

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद बोले- बीएसएनएल और एमटीएनएल बंद नहीं होंगे

Fri, 07 Feb 2020 09:55 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 07 Feb 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad said BSNL-MTNL will not be closed
केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद - फोटो : ANI

केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि हमारी सरकार बीएसएनएल और एमटीएनएल को स्ट्रेटजिक एसेट्स मानती है। दोनों संस्था दिक्कत में थे, लेकिन हम इन्हें रिवाइव करेंगे। सरकार इनमें हजारों करोड़ रुपए लगा रही है और इन्हें ठीक करेंगे। इसलिए दुविधा नहीं होनी चाहिए कि बीएसएनएल-एमटीएनएल बंद होंगे।

विज्ञापन


प्रश्नकाल में शिवसेना सांसद संजय राउत ने सदन में कहा पब्लिक सेक्टर की दोनों कंपनियां बुरे दौर से गुजर रही हैं। कंपनी बंद हो सकती है या फिर सरकार बंद करना चाहती है। इन दोनों कंपनियों की असली प्रॉपर्टी इनके मोबाइल टावर और नेटवर्क हैं। सरकार ने टावर किराए पर देना शुरू कर दिया है और इसके लिए अलग कंपनी बनाई गई थी, इस कंपनी की स्थिति क्या है।
विज्ञापन


राउत के प्रश्न का उत्तर देते हुए राज्यमंत्री संजय शामराव ने कहा कि बीएसएनएल ने अपने टावर लीज पर दिए हैं। राज्यमंत्री के सवाल से असंतुष्ट राउत लगातार कंपनी के संबंध में पूछते रहे। शामराव ने बताया कि इससे कंपनी को किराया भी मिलता है इससे अतिरिक्त आय हो रही है। संजय राउत फिर भी अड़े रहे और पूछते रहे कि उस कंपनी का क्या हुआ चल रही है या नहीं चल रही है। बीएसएनएल के हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसभापति की टोकाटोकी के बीच राउत ने फिर पूछा कि कंपनी कैबिनेट की मंजूरी से स्थापित हुई थी मेरे पहले सवाल का जवाब नहीं मिला है। बीएसएनएल और एमटीएनएल अपने टावर्स प्राइवेट कंपनियों को रेंट पर देते हैं उनका आउट स्टैंडिंग भी है, जियो से लगभग दो सौ करोड़ रुपए आना बाकी है। इसके अलावा वोडाफोन, आइडिया, भारती एयरटेल को भी टावर किराए पर दिया गया है। कितनी रकम आनी बाकी है। इन कंपनियों के कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन नहीं मिल रही है। राउत ने कहा कि आप हमें बताएं इन कंपनियों की बकाया राशि हम लेकर आएंगे।

इस पर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद खड़े हुए और राउत के सुझाव को उत्साहवर्धक बताते हुए स्पष्ट किया कि सरकार का इरादा बीएसएनएल और एमटीएनएल को मजबूत करने का है। उन्होंने राउत के चिंता जताने पर कहा कि बीएसएनएल और अन्य निजी कंपनियां आपस में टावर शेयर करती हैं, उनका लेन-देन चलता रहता है। कई बार हमारा बकाया भी उनके पास होता है और कई बार उनका हमारे ऊपर होता है।


ये व्यापारिक संबंध है और हम बकाए की भरपाई करते रहते हैं। मंत्री ने कहा कि यदि संजय राउत की सहायता की जरुरत होगी तो मैं अपने विभाग को जरूर कहूंगा कि वे उनकी मदद लें। इसी क्रम में एक अनुपूरक प्रश्न के उत्तर में राज्यमंत्री धोत्रे संजय शामराव ने बताया कि बीएसएनएल को पहली अप्रैल से 4 जी के लिए स्पैक्ट्रम आवंटित हो जाएगा और उसके बाद 4जी शुरू हो जाएगा। इस काम को पूरा करने में लगभग 18 महीने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed