फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad met with Whatsapp CEO Chris Daniel and called meeting very productive

वाट्सएप के सीईओ से मिले रविशंकर प्रसाद, फर्जी खबरों पर लगाम लगाने को हुई बात

Tue, 21 Aug 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad met with Whatsapp CEO Chris Daniel and called meeting very productive
रविशंकर प्रसाद-क्रिस डेनियल

सरकार ने व्हाट्स एप को आज सख्ती से कहा कि उसे यदि भारत में काम करना है तो इसके लिए स्थानीय कंपनी बनानी होगी तथा इस एप पर किसी फर्जी संदेश के स्रोत का पता लगाने का तकनीकी समाधान तलाशना होगा।

विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने व्हाट्स एव प्रमुख क्रिस डेनियल्स के साथ बैठक के बाद कहा कि फेसबुक के स्वामित्व वाले इस संदेश आदान-प्रदान एप ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की कहानी में उल्लेखनीय योगदान किया है लेकिन उसे भीड़ के हमले तथा प्रतिशोध के लिए अश्लील तस्वीरें प्रेषित करने जैसे दुष्क्रित्यों से निपटने के समाधान तलाशने होंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हल में देश में कुछ स्थानों पर व्हाट्सएप पर अफवाह से जुटी भीड़ ने कुछ लोगों की पीट पीट कर हत्या कर दी। तब से सरकार ऐसे संदेशों के स्रोत का पता लगाने का समाधान चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, ‘‘मेरी व्हाट्स एप के सीईओ क्रिस डेनियल्स के साथ सार्थक बैठक हुई है। व्हाट्सएप ने पूरे देश में जागरूकता फैलाने में जो काम किया है, उसके लिये मैं उनकी सराहना करता हूं...लेकिन भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या तथा बदले की कार्रवाई के तहत अश्लील तस्वीरें बिना साथी के मर्जी के डालने जैसी अहितकर गतिविधियों का समाधान आपको तलाशना होगा जो पूरी तरह आपराधिक तथा भारतीय कानून का उल्लंघन है।’’ 

प्रसाद ने कहा कि उन्होंने व्हाट्सएव से भारत में कारपोरेट इकाई स्थापित करने, शिकायत निपटान अधिकारी नियुक्त करने और फर्जी संदेश की उत्पत्ति का पता लगाने के लिये तकनीकी समाधान तलाशने को कहा है।


उन्होंने कहा, ‘‘...मैंने पहले भी इस मामले को उठाया था और कहा था कि सैकड़ों और हजारों की संख्या में प्रसारित होने वाले संदेश के बारे में पता लगाने में कोई ‘राकेट साइंस’ नहीं है...आपके पास समाधान के लिये व्यवस्था होनी चाहिए।’’ 

प्रसाद के अनुसार फेसबुक की अगुवाई वाली कंपनी ने आश्वस्त किया कि वह इन बिंदुओं के अनुपालन की दिशा में काम कर रही है।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed