{"_id":"5c909f63bdec221450545360","slug":"ravi-shankar-prasad-hit-on-congress-saying-some-people-have-problem-with-main-bhi-chowkidar-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो परिवार बेल पर है उन्हें 'मैं भी चौकीदार' से हो रही परेशानी : भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जो परिवार बेल पर है उन्हें 'मैं भी चौकीदार' से हो रही परेशानी : भाजपा
Tue, 19 Mar 2019 01:20 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 'मैं भी चौकीदार' मुहिम को लेकर यूपीए सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि मैं भी चौकीदार मुहिम से कुछ लोगों को परेशानी है। जो जमानत पर हैं उन्हें इस अभियान से परेशानी है। जिन लोगों के पास छुपाने को बहुत कुछ हो उन्हें इससे परेशानी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं भी चौकीदार एक जन आंदोलन बन चुका है। एक दिन के लिए यह ट्विटर पर ग्लोबल ट्रेंड बन गया था। सोशल मीडिया पर एक करोड़ लोगों ने चौकीदार बनने की प्रतिज्ञा ली है। इस मुहिम से डॉक्टर, किसान, इंजीनियर सब जुड़े हैं। 20 लाख लोगों ने अभियान को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
प्रसाद ने कहा, 'आंदोलन सोशल मीडिया पर चला तो पूरे दिन ग्लोबल ट्रेंड बना था। सोशल मीडिया और नमो एप पर एक करोड़ लोगों ने प्रतीज्ञा की है। 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 500 जगहों पर अलग-अलग पेशों से जुड़े हुए लोगों से बात करेंगे। 'मैं भी चौकीदार हूं' मुहिम के तहत विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी बात।'
विज्ञापन
On 31 March, PM Modi will interact with people who have joined the 'Main Bhi Chowkidar' campaign, at 500 locations via video conferencing: Shri @rsprasad
— BJP LIVE (@BJPLive) March 19, 2019