फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad goes into self isolation as he met Amit Shah on Saturday evening his health is fine

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को किया होम आइसोलेट, अमित शाह से की थी मुलाकात

Mon, 03 Aug 2020 02:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 03 Aug 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad goes into self isolation as he met Amit Shah on Saturday evening his health is fine
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने खुद को दूसरों से अलग कर लिया है। उन्होंने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्र ने बताया कि प्रसाद को हालांकि, किसी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन उन्होंने मौजूदा नियमों को देखते हुए खुद को अलग करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शाह ने पिछले कुछ दिनों में उनसे मिलने वालों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

 


रविवार को अमित शाह ने ट्वीट कर कहा था, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'


यह भी पढ़ें- उमा भारती बोलीं- शाह को कोरोना, पीएम के लिए चिंतित, इसलिए भूमि पूजन सूची से हटा दें मेरा नाम

जेपी नड्डा ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह के जल्दी ठीक होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'

बता दें कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना से संक्रमित पाए गए इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी सरकार में एक मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं यूपी सरकार में मंत्री कमला रानी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed