{"_id":"633ce62ad0c70b51bc7f8eff","slug":"ravana-may-wet-in-these-states-imd-expressed-possibility-of-rain-on-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update Today : इन राज्यों में गल सकता है रावण, IMD ने जताई दशहरे पर बारिश की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update Today : इन राज्यों में गल सकता है रावण, IMD ने जताई दशहरे पर बारिश की संभावना
Wed, 05 Oct 2022 09:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:36 AM IST
सार
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, यूपी, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
दशहरे पर कई राज्यों में उमड़ घुमड़ रहे हैं बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरे के मौके पर आज देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके चलते दुर्गा पूजा के समापन और रावण दहन के कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है। रावण गिला होने से उसके दहन में भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, यूपी, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार दक्षिण महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी में भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश संभव
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली व एनसीआर में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। देश के कई राज्यों में बीते 24 घंटों में बादलों ने डेरा डाल दिया है और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि, दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों से मानसून 2022 की विदाई हो चुकी है। इसलिए अब होने वाली बारिश शीतकालीन वर्षा मानी जाएगी। चार माह का वर्षाकाल या चौमासा 30 सितंबर को खत्म हो चुका है। चौमासे में देश के अधिकतर राज्यों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज हुई, हालांकि यूपी, बंगाल, पंजाब, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
स्कायमेट ने जताया इन राज्यों में वर्षा का अनुमान
- निजी मौसम एजेंसी स्कायमेट ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया।
- वहीं, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश के आसार हैं।