फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raut likens Modi to Aurangzeb; BJP says people will give befitting reply to such attacks

Maharashtra: औरंगजेब से पीएम मोदी की तुलना करने पर भाजपा का पलटवार, बोली- देश की जनता देगी मुंहतोड़ जवाब

Thu, 21 Mar 2024 03:13 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Mar 2024 03:13 AM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, जबकि औरंगजेब का जन्म वर्तमान गुजरात में हुआ था।

विज्ञापन
Raut likens Modi to Aurangzeb; BJP says people will give befitting reply to such attacks
संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री पर इस तरह के हमलों का मुहतोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन

संजय राउत ने रैली में क्या कहा था
दरअसल, राउत ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के बुलढाणा में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, जबकि औरंगजेब का जन्म वर्तमान गुजरात में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना
उन्होंने कहा, (गुजरात) में दाहोद एक जगह है, जहां (पीएम) मोदी का जन्म हुआ, औरंगजेब का जन्म भी वहीं हुआ था। इसलिए औजरंगजेबी रवैया गुजारत और दिल्ली से महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। यह शिवसेना (यूबीटी) और हमारे स्वाभिमान के खिलाफ है। यह मत कहिए कि मोदी आग कहा है, यह कहिए औरंगजेब आ गया है। हम उन्हें दफना देंगे। 

विज्ञापन

'औरंगजेब का महिमामंडन करने वालों के साथ शिवसेना यूबीटी'
वहीं, भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने राउत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, शिवसेना (यूबीटी) उन लोगों के साथ खड़ी है, जिन्होंने औरंगजेब का महिमामंडन किया। 

त्रिवेदी ने कहा, देश के लोग ऐसे सभी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जितनी नफरत दिखाएंगे, उतना ही लोग उन पर प्यार बरसाएंगे और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को आगामी लोकसभा चुनावों मं 400 सीट का आंकड़ा पार करने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed