{"_id":"62eb1c6609f37f2c657c6fe5","slug":"rats-bite-girl-students-in-telangana-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना के स्कूलों का हाल, 10 छात्राओं को चूहों ने काटा, भाजपा ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना के स्कूलों का हाल, 10 छात्राओं को चूहों ने काटा, भाजपा ने उठाए सवाल
Thu, 04 Aug 2022 06:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Aug 2022 06:39 AM IST
सार
भाजपा ने इन हालात के लिए प्रदेश की टीआरएस सरकार की आलोचना कर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एक सरकारी बालिका गुरुकुल आवासीय विद्यालय में 10 छात्राओं को चूहों ने काट लिया, उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। भाजपा ने इन हालात के लिए प्रदेश की टीआरएस सरकार की आलोचना कर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बांडी संजय कुमार ने इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बेशक हम में से कोई हमेशा जीवित नहीं रह सकता, लेकिन टीआरएस सरकार को बच्चों को तो कम से कम बचाना चाहिए, ये बच्चे हम सभी का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को तत्काल सुरक्षा, अच्छा भोजन, स्वस्थ पर्यावरण दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पहले भी हुई चूहे काटने की घटनाएं
-मार्च 2022 में वारंगल के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में मरीजों को चूहे काटने की घटना सामने आई। यह चूहे आईसीयू में घुस कर मरीजों को काट रहे थे।
-दिसंबर 2021 में रंगारेड्डी जिले के एक अन्य सरकारी आवासीय विद्यालय में 9 विद्यार्थियों को चूहों ने काटा था।