फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ration scam: TMC leader Shajahan Sheikh skips ED summons for second time

West Bengal: राशन घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश नहीं हुए शाहजहां शेख, TMC नेता ने फिर समन को किया नजरअंदाज

Wed, 07 Feb 2024 06:25 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 06:25 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के अधिकारियों के सामने फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख पेश नहीं हुए। जांच सिलसिले में पूछताछ के लिए शाहजहां शेख को ईडी का यह दूसरा समन था।

विज्ञापन
Ration scam: TMC leader Shajahan Sheikh skips ED summons for second time
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य में करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के अधिकारियों के सामने फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख पेश नहीं हुए। एजेंसी के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि शाम को शाहजहां शेख के वकील ईडी कार्यालय पहुंचे और इस दौरान अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए अधिक समय मांगा। 
विज्ञापन


आरोपी नहीं बल्कि वकील पहुंचा ईडी
मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए ईडी के अधिकारी ने कहा कि आरोपी टीएमसी नेता के वकील के आग्रह को एजेंसी ने अस्वीकार कर दिया है और उनके वकील को वापस भेज दिया गया है। जांच सिलसिले में पूछताछ के लिए शाहजहां शेख को ईडी का यह दूसरा समन था। ईडी अधिकारी ने कहा कि टीएमसी नेता पूछताछ के लिए हमारे कार्यालय नहीं आए। हमारे अधिकारी सवालों के सेट के साथ उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


ईडी अधिकारी करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचा आरोपी
बता दें कि ईडी की एक टीम कोलकाता के पास साल्ट लेक इलाके में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में एजेंसी के कार्यालय में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के टीएमसी नेता का इतंजार करती रही। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, अगर टीएमसी नेता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। यदि वह समन का जवाब नहीं देते तो, उनकी संपत्ति जब्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने शाहजहां शेख और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। संदेशखाली में उनके घर को सील कर दिया गया है, कब्जे की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने आवास को किया था सील
24 जनवरी को ईडी ने घोटाले के सिलसिले में तलाशी अभियान के बाद शाहजहां शेख के आवास को सील कर दिया था। इससे पहले, पांच जनवरी को ईडी अधिकारियों की एक टीम पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था, जब उन्होंने संदेशखाली में टीएमसी नेता के आवास में प्रवेश करने की कोशिश की थी। इस हमले में एजेंसी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed