{"_id":"5b0c7c994f1c1b936e8b5345","slug":"rating-of-trains-on-the-basis-of-sanitation-work-says-irctc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वच्छता के आधार पर ट्रेनों की रेटिंग भी तय होगी, यात्रियों से ली जा रही प्रतिक्रिया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब स्वच्छता के आधार पर ट्रेनों की रेटिंग भी तय होगी, यात्रियों से ली जा रही प्रतिक्रिया
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 May 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशनों पर साफ-सफाई के सर्वेक्षण के बाद अब रेलवे ट्रेनों में स्वच्छता का सर्वेक्षण कर रहा है। इसके तहत स्वच्छता के आधार पर ट्रेनों की रेटिंग तय की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 210 ट्रेनों की थर्ड पार्टी सर्वेक्षण की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को सौंपी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि 210 ट्रेनों के 475 कोच का ऑडिट होना है। स्वच्छता के लिए आकलन का निर्धारण यात्रा शुरू होने से पहले शौचालयों की स्थिति, उपकरण, टूल्स, मैनपावर, कूडे़दान, लिनन कीट प्रबंध, पानी की उपलब्धता, अपशिष्ट प्रबंधन, ऑन-बोर्ड - हाउस-कीपिंग स्टाफ और स्टेशनों पर आगमन की स्थितियों की बिंदुवार जांच पर हो रहा है। इसके अलावा रेल मंत्रालय (पर्यावरण और हाउसकीपिंग प्रबंधन निदेशालय) ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के संबंध में यात्री प्रतिक्रिया सर्वेक्षण का काम भी शुरू किया है।
बता दें कि इस सर्वेक्षण का काम भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम को सौंपा गया था। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) ऑडिट कर रहा है। स्टेशनों संबंधी स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जुलाई महीने में जारी की जाएगी। इस सर्वेक्षण में रेलवे 66 हजार रूट किलोमीटर वाले आठ हजार से अधिक रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
स्वच्छ रेलवे का लक्ष्य हासिल करने की कवायद
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्तूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। इसी दौरान रेलवे ने भी ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ अभियान शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 02 अक्तूबर 2019 तक स्वच्छ रेलवे का लक्ष्य हासिल करना है।