फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rashtrapati Bhavan lit up in orange colour to raise awareness about violence against women

महिलाओं अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए नारंगी रोशनी से जगमगाया राष्ट्रपति भवन

Wed, 11 Dec 2019 12:08 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 11 Dec 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rashtrapati Bhavan lit up in orange colour to raise awareness about violence against women
rashtrapati bhavan - फोटो : ANI

महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन नारंगी रोशनी से जगमगाया। यह संयुक्त राष्ट्र के एक अभियान तहत महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को समाप्त करने के उद्देश्य किया गया।

विज्ञापन

 

बता दें कि इस समय हैदराबाद दुष्कर्म मामले के बाद पूरे देश में महिला अपराधों के खिलाफ एक माहौल बना हुआ है। हालहीं में निर्भया कांड के दोषियों को भी फांसी की सजा की खबरें भी  सामने आ रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की ओर से महिलाओं पर हो रही हिंसा पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम में भारत ने सबसे आगे बढ़कर अपना समर्थन दिया है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं व लड़कियों के प्रति हिंसा समाप्त करने के लिए सभी देशों से आह्वान किया है।  

उन्होंने कहा  कि 'हमें पीड़ितों, समर्थकों और महिला अधिकारों के रक्षकों के साथ अधिक एकजुटता दिखानी चाहिए और हमें महिलाओं के अधिकारों व समान अवसरों को बढ़ावा देना चाहिए। हम सब को एक साथ मिलकर हर तरह के यौन दुराचारों और दुष्कर्मो का खात्मा करने के लिए कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।


बता दें कि बीते कुछ दिनों में देश में महिलाओं के खिलाफ बेहद क्रूर तरीके से की गई हिंसा ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।28 नवंबर को हैदराबाद में महिला को रेप के बाद दरिंदों ने जिंदा जला दिया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी रेप पीड़िता को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed