{"_id":"602807f48ebc3ee90e381a1d","slug":"rashmi-samant-became-first-indian-woman-president-of-oxford-university-students-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"रश्मि सामंत बनीं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रश्मि सामंत बनीं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष
Sat, 13 Feb 2021 11:00 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
रश्मि सामंत
- फोटो : linkedin.com/in/rashmi-samant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिनाक्रे कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं भारतीय मूल की रश्मि सामंत ने अपने देश को गौरवान्वित किया है। दरअसल, सामंत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष चुनीं गईं हैं। खास बात तो यह है कि रश्मि इस पद को पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन
सामंत विश्वविद्यालय के लिनाक्रे कॉलेज से ऊर्जा प्रणाली विषय पर एमएससी कर रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में हुए चुनाव में उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सामंत ने कर्नाटक में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है और उनके घोषणा-पत्र में उनकी भारतीय जड़ों का भी जिक्र है। बृहस्पतिवार को ऑक्सफोर्ड एसयू लीडरशिप इलेक्शन में उन्होंने परिसर को ‘‘उपनिवेशवाद से मुक्ति करने तथा समावेशिता’’ की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
उनके वक्तव्य में कहा गया, ‘‘ब्रिटेन के पूर्ववर्ती उपनिवेश की एक बीएएमई (अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जातीय) महिला रश्मि वंचित समूहों के संघर्षों के प्रति सहानुभूति रखने वाली हैं।’’
छात्र संघ की 2021-22 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष सामंत की टीम में कुछ और भारतीय भी हैं जिनमें देविका वाइस-प्रेसिडेंट ग्रेजुएट्स इलेक्ट तथा धीति गोयल स्टूडेंट ट्रस्टीज इलेक्ट पद के लिए चुनी गई हैं।