फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rare shark caught in the net fishermen drop back into the sea

जाल में फंसी दुर्लभ शार्क... मछुआरों ने वापस समुद्र में छोड़ दिया

Wed, 05 Feb 2020 07:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Feb 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
Rare shark caught in the net fishermen drop back into the sea
दुर्लभ शार्क को मछुआरों ने वापस समुद्र में छोड़ा - फोटो : Twitter

देवा सारथ बोट के जांबाज सहायक कैप्टन अभिलाष उर्फ मुथु की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उनका 25 जनवरी की रात का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मछली पकड़ने वाली नाव पर 11 मछुआरे पीले रंग की रस्सी को बुरी तरह फंसी लुप्तप्राय समुद्री जीव को बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

करीब 800 किलो की शार्क का वीडियो हुआ वायरल

यह मछली करीब 800 किलोग्राम की है। इसकी पीठ भूरे रंग की है और सफेद धब्बे से जानकार इस लुप्तप्राय शार्क की पहचान आसानी से कर सकते हैं। दरअसल, मछुआरों ने एक उदुम्बन श्राव या व्हेल शर्क को पकड़ा था। यह दुनिया के महासागरों में पाया जाने वाला सबसे बड़ा जीव है और यह प्रजाति लुप्त होने की कगार पर है।

विज्ञापन


भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अनुसार, यह संरक्षित प्रजाति में आती है। इसका अरब सागर के नीले पानी में पाया जाना एक दुर्लभ और कीमती खोज है। मजेदार यह है कि ये 11 मछुआरे अपनी महेनत से बड़ी मछली पकड़ने के बाद जश्न मनाने के बजाय उसे वापस समुद्र में छोड़ने के लिए तत्पर दिखाई देते हैं। घटना केरल के कोझिकोड जिले के तट से 22 नॉटिकल मील की दूरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed