फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rare clouded leopard spotted for the first time in the hilly areas of Nagaland, know what is the specialty

Elusive Clouded Leopard : नागालैंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पहली बार दिखा दुर्लभ धूमिल तेंदुआ, जानिए क्या है बादल वाले की तेंदुए खासियत

Sat, 08 Jan 2022 11:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 08 Jan 2022 11:08 AM IST
सार

तेंदुओं की यह प्रजाति लुप्तप्राय है, इसलिए नागालैंड के पहाड़ों में यह नजर आने पर वन्य जीव प्रेमियों को बड़ी खुशी मिली है। 

विज्ञापन
Rare clouded leopard spotted for the first time in the hilly areas of Nagaland, know what is the specialty
नागालैंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पहली बार दिखा धूमिल तेंदुआ - फोटो : social media

विस्तार

नागालैंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पहली बार दुर्लभ धूमिल तेंदुआ (clouded leopard) दिखाई दिया है। कुछ शोधकर्ताओं की एक टीम ने नागालैंड के जनजातीय बहुल 3700 मीटर की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में इसे अपने कैमरों में कैद किया है। 

विज्ञापन


जहां धूमिल तेंदुआ मिला है, वह इलाका भारत-म्यांमार सीमा से जुड़ा हुआ है। विश्व के कुछेक इलाकों में ही इतनी ऊंचाई पर तेंदुए मिले हैं। तेंदुओं की यह प्रजाति लुप्तप्राय है, इसलिए नागालैंड के पहाड़ों में यह नजर आने पर वन्य जीव प्रेमियों को बड़ी खुशी मिली है। वन्य जीव शोधकर्ताओं ने धूमिल तेंदुओं को लेकर की गई अपनी शोध रिपोर्ट हाल ही में 'कैट न्यूज' के शीतकालीन अंक में प्रकाशित की है। 
विज्ञापन

दुर्लभ तेंदुआ नियोफिलिस निबुलोसा वर्ग का है। यह तेंदुए की सबसे छोटी प्रजाति है। इन तेंदुओं को पेड़ों पर चढ़ने में महारथ हासिल है। आईयूसीएन की वन्य जीवों की सूची में यह प्रजाति लुप्तप्राय होकर खतरे में है। धूमिल तेंदुए की ताजा तस्वीरें पूर्वी नागालैंड के किफिर जिले के थानामीर गांव के जंगल में खींची गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण कहते हैं बादल वाले तेंदुए
इन तेंदुओं को नागालैंड के ग्रामीण 'बादल वाले तेंदुए' या 'खेफक' कहते हैं। खेपक का अर्थ होता है भूरे रंग की बड़ी बिल्ली। शोधार्थियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें दो वयस्क व दो शावक तेंदुए नजर आए हैं। टीम ने माउंट सरमती की चोटी के करीब 3,700 मीटर पर पेड़ पर रखे एक कैमरे से इनकी तस्वीरों को लिया। रिपोर्ट को राम्या नायर, एलेम्बा यिमखिउंग, हैंकिमोंग यिमखिउंग, कियानमोंग यिमखिउंग, यापमुली यिमखिउंग, तोशी वुंगटुंग, अविनाश बस्कर और साहिल निझावन ने तैयार किया है। दुर्लभ और बादल वाले तेंदुओं के बारे में कहा गया है कि नागालैंड में इनकी आबादी अब बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed